
“ऑनलाइन IPL सट्टा कांड में पुलिस का शिकंजा कसा, ‘पाताल’ में छिपे करण चौधरी के सरेंडर की अटकलें तेज”
रायगढ़ जिले में ऑनलाइन आईपीएल सट्टे के खिलाफ चल रहे पुलिस अभियान के बीच लंबे समय से फरार बताए जा रहे करण अग्रवाल उर्फ करण चौधरी के न्यायालय में आत्मसमर्पण करने की चर्चा तेज हो गई है। सूत्रों के अनुसार लगातार पुलिस कार्रवाई और बढ़ते दबाव के बीच उसने कोर्ट का रुख किया है।वही कुछ लोगों का मानना है की घरघोड़ा थाना या फिर पुलिस कप्तान के सामने आत्मसमर्पण कर सकता है
ऑपरेशन के बाद सट्टा नेटवर्क में मचा हड़कंप
आईपीएल सीजन के दौरान जिले में ऑनलाइन सट्टे के खिलाफ पुलिस द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। साइबर सेल और स्थानीय पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में कई लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।खबर है कि करन के समर्पण के बाद कई सट्टे के कारोबारी का नाम उजागर हो सकते है जो अभी तक पुलिस से बचते आ रहे है
घरघोड़ा थाना क्षेत्र में दर्ज मामले में नाम सामने आने के बाद से करण चौधरी की तलाश की जा रही थी। मामले के बाद शहर में ऑनलाइन सट्टा नेटवर्क को लेकर चर्चाएं और तेज हो गई हैं।
सामाजिक छवि की आड़ में सट्टा संचालन की आशंका
जांच से जुड़े सूत्रों के अनुसार कुछ लोग सामाजिक और राजनीतिक पहचान का इस्तेमाल कर खुद को प्रभावशाली बताने की कोशिश करते रहे हैं। पुलिस को संदेह है कि ऑनलाइन सट्टा नेटवर्क को संचालित करने के लिए अलग-अलग लोगों की मदद ली जाती थी।
सूत्रों के मुताबिक क्रिकेट सीजन के दौरान प्रदेश के बाहर से ऑनलाइन नेटवर्क संचालित करने और लेन-देन के लिए अलग चैनल उपयोग किए जाने की भी जानकारी जांच एजेंसियों को मिली है।
पहले भी विवादों में रहा नाम
करण चौधरी का नाम पहले भी विभिन्न विवादों और आपराधिक मामलों में सामने आता रहा है। सोशल मीडिया पर बड़े नेताओं और अधिकारियों के साथ तस्वीरें साझा कर खुद को समाजसेवी के रूप में प्रस्तुत किए जाने को लेकर भी चर्चा रही है।वही पुराने मामले जो शालो से बद फाइल पर धूल लगा हुआ है एक बार फिर से धूल हट सकता है
हालांकि पुलिस अधिकारियों का कहना है कि किसी भी व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई केवल उपलब्ध साक्ष्यों और जांच के आधार पर ही की जाती है।
सोशल मीडिया वीडियो भी आया था सामने
गिरफ्तारी की आशंका के बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी सामने आया था, जिसमें करण चौधरी ने अपने ऊपर लगे आरोपों को गलत बताया था।
अब कोर्ट में सरेंडर की चर्चा के बाद पूरे मामले को लेकर शहर में चर्चाओं का दौर और तेज हो गया है।
पुलिस कर रही विस्तृत जांच
फिलहाल पुलिस पूरे नेटवर्क और उससे जुड़े लोगों की भूमिका की जांच में जुटी हुई है। अधिकारियों का कहना है कि ऑनलाइन सट्टा और उससे जुड़े अवैध कारोबार के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।


