11th March 2026
Newsछत्तीसगढ़जशपुरन्यूज़

ऑनलाईन पोस्ट मैट्रिक, छात्रवृत्ति हेतु अंतिम तिथि निर्धारित

शिक्षा सत्र 2022-2023 एवं 2023-24 के लिए 30 नवम्बर एवं एवं 2024-25 के लिए 31 दिसम्बर तक होगी बैंक एकाउंट एवं आधार सीडिंग संबंधी संशोधन की कार्यवाही

जशपुरनगर 17 नवम्बर 2025/* छत्तीसगढ़ राज्य के निवासी, शासकीय-अशासकीय महाविद्यालयों, विश्वविद्यालयों, इंजीनियरिंग कालेज, मेडिकल, कॉलेज, नर्सिंग कॉलेज, पॉलिटेक्निक एवं आई.टी.आई. एवं जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान आदि में अध्ययनरत अनुसूचित जाति वर्ग के विद्यार्थियों, जो विभाग द्वारा संचालित पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति की पात्रता रखते है, इन संस्थाओं के प्राचार्यों-संस्था प्रमुखों एवं छात्रवृत्ति प्रभारियों को सूचित किया जाता है कि शिक्षा सत्र 2022-2023, 2023-24, एवं 2024-25 के बैंक एकाउंट एवं आधार सीडिंग संबंधी संशोधन की कार्यवाही http://postmatric-scholarship.cg.nic.in/ वेबसाईट पर ऑनलाईन की जा रही है। जिसके अंतर्गत भारत सरकार सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय द्वारा तिथि निर्धारित की गई है। निर्धारित तिथिनुसार शिक्षा सत्र 2022-23 एवं 2023-24 के लिए अंतिम तिथि 30 नवम्बर 2025 एवं वर्ष 2024-25 के लिए अंतिम तिथि 31 दिसम्बर 2025 निर्धारित है। निर्धारित तिथि के पश्चात् विद्यार्थियों को शिक्षा सत्र वर्ष 2022-23, 2023-24 एवं 2024-25 के लिए बैंक एकाउंट एवं आधार सीडिंग संबंधी संशोधन हेतु अवसर प्रदाय नहीं किया जायेगा।

Related posts

लावण्या आत्महत्या मामले को लेकर एबीवीपी ने निकाली आक्रोश रैली

Aapki Aawaz

रायपुर : मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल आज धमतरी जिले के डोंगेश्वर धाम देवपुर में आयोजित परख कबीर सत्संग मेला एवं युवोदय कार्यक्रम में शामिल हुए…

ADMIN DESK

मुंबई महाराष्ट्र की एक लड़की के साथ रायपुर के 7 रईसजादे हुक्का बीयर के साथ गिरफ्तार

DINESH DUBEY

Leave a Comment