“ऑपरेशन क्लीन हंट” में रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो मामलों में 6 फरार आरोपी गिरफ्तार

रायगढ़ पुलिस द्वारा चलाए जा रहे “ऑपरेशन क्लीन हंट” अभियान के तहत चक्रधरनगर पुलिस ने मारपीट और एट्रोसिटी एक्ट से जुड़े दो अलग-अलग मामलों में लंबे समय से फरार चल रहे छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। सभी आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देशन में जिले में फरार आरोपियों और स्थायी वारंटियों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत पुलिस ने यह कार्रवाई की।

मैरिज गार्डन के पास युवक से मारपीट मामले में कार्रवाई

पहला मामला चक्रधरनगर थाना क्षेत्र का है, जहां बीते वर्ष विजयम उत्सव मैरिज गार्डन के पास युवक के साथ मारपीट की घटना हुई थी। पीड़ित ने शिकायत दर्ज कराते हुए आरोप लगाया था कि देर रात कुछ युवकों ने उसका रास्ता रोककर गाली-गलौज और मारपीट की थी।

शिकायत के आधार पर पुलिस ने विभिन्न धाराओं और एट्रोसिटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। घटना के बाद आरोपी लगातार फरार चल रहे थे। पुलिस ने पहले कुछ आरोपियों को पकड़ा था, जबकि अब मुख्य आरोपी तरणजीत सिंह भाठिया और बबलू दास महंत को भी गिरफ्तार कर लिया गया है।

सोलर ऑफिस में तोड़फोड़ और मारपीट के आरोपी भी पकड़े गए

दूसरा मामला मरीन ड्राइव स्थित नगर निगम कॉम्प्लेक्स के एक सोलर कार्यालय में तोड़फोड़ और मारपीट से जुड़ा है। शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया था कि कुछ युवक शराब के नशे में विवाद करते हुए कार्यालय पहुंचे और वहां गाली-गलौज, धमकी तथा तोड़फोड़ की घटना को अंजाम दिया।

इस मामले में दर्ज अपराध के बाद आरोपी फरार हो गए थे। “ऑपरेशन क्लीन हंट” के तहत पुलिस ने आयुष राजपूत, आयुष सिंह, प्रथम अम्बूवानी उर्फ करण अम्बूवानी और रोहित सोनी को गिरफ्तार कर लिया है।

लगातार जारी रहेगा अभियान


पुलिस अधिकारियों के अनुसार जिले में कानून व्यवस्था बिगाड़ने वाले और गंभीर अपराधों में शामिल फरार आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। पुलिस ने साफ किया है कि अपराध कर

Back to top button