छत्तीसगढ़

बुजुर्ग महिला से ठगी : लालच देकर नोटों की गड्डी पकड़ाया, फिर सारे जेवर उतरवा कर हुए फुर्र… जब पोटली खोली तो निकला…

रायपुर। राजधानी रायपुर के शास्त्री बाजार में एक बुजुर्ग महिला के साथ ठगी का मामला सामने आया है। ठगों ने महिला को नोट की गड्डी दिखाकर झांसे में फसाया फिर, नोट की गड्डी को कपड़े में बाधकर उससे असली जेवर लेकर फुर्र हो गए। महिला फूट-फूट कर रोती रही। मिली जानकारी के मुताबिक, सिविल लाइन निवासी मिलनतीन बाई सोमवार को खरीदी के लिए बाजार गई थी। इसी दौरान बाजार में बुजुर्ग महिला को कुछ महिला और पुरुष मिले। ठगों ने बुजुर्ग महिला मिलनतीन बाई को नोट की गड्डी दिखाकर पहले अपने झांसे में फंसा लिया। इसके बाद ठगों ने मिलनतीन को कपड़े में लपेटकर गड्डी दिया और बदले में उसके पास रखे सारे जेवर उतरवा लिए। ठगों के जाल में फंसकर महिला ने सारे जेवर उतार कर उसे दे दिया। ठगों के जाने के बाद जब महिला ने पोटली खोली तो उसमें पत्थर, कागज और बाजारू चूड़ियां निकली। जिसके बाद महिला ने मामले की शिकायत गोलबाजार थाना में की है। पुलिस ने ठगी का केस दर्ज कर उनकी पतासाजी में जुट गई है।

Show More
Bhimsen Tiwari

Bhimsen Tiwari

Editor-in-Chief

भीमसेन तिवारी पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता, प्रिंट मीडिया और विज्ञापन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। समाचार संकलन, संपादन और रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव रखने वाले भीमसेन तिवारी तथ्यात्मक, निष्पक्ष और जनसरोकारों से जुड़ी पत्रकारिता के पक्षधर हैं। वर्तमान में वे 'आपकी आवाज़' (aapkiaawaz.net) के...

Back to top button