छत्तीसगढ़

कच्ची उम्र का प्यार: नाबालिग प्रेमी जोड़े ने ट्रेन के सामने कूदकर की आत्महत्या

नवरात्रि दिवाली मोबाइल मेगा ऑफर
श्री पारस कलेक्शन दिवाली धमाका
1795435532630

रायपुर। राजधानी में कोटा इलाके के बड़ा भवानी नगर के सामने रेल पटरी में नाबालिग प्रेमी जोड़े ने ट्रेन के सामने कूदकर जान दी है। नाबालिग प्रेमी और प्रेमिका रायपुर के कोटा इलाके के ही रहने वाले हैं। इनके बीच पिछले 3-4 सालों से जान पहचान और प्रेम संबंध था। अब नाबालिग प्रेमी जोड़े ने ट्रेन के सामने कूदकर अपनी जान दे दी। नाबालिग प्रेमिका की उम्र 16 तो वहीं प्रेमी की उम्र 17 साल बताई जा रही है। शव का मर्ग कायम कर कबीर नगर थाना पुलिस जांच में जुटी है। पुलिस ने शव का मर्ग पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कबीर नगर थाना प्रभारी राजेश सिंह ने बताया कि बड़े भवानी नगर के रेलवे ट्रैक पर नाबालिगों ने खुदकर जान दी है। शवों का मर्ग कायम कर परिजनों को सूचना दी गई है। आत्महत्या का कारण अज्ञात है। पूरे मामले की जांच की जा रही है।

Bhimsen Tiwari

Bhimsen Tiwari

Editor-in-Chief

भीमसेन तिवारी पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता, प्रिंट मीडिया और विज्ञापन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। समाचार संकलन, संपादन और रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव रखने वाले भीमसेन तिवारी तथ्यात्मक, निष्पक्ष और जनसरोकारों से जुड़ी पत्रकारिता के पक्षधर हैं। वर्तमान में वे 'आपकी आवाज़' (aapkiaawaz.net) के...

Back to top button