कत्ल छुपाने के लिए नाबालिग ने जला दिया महिला का प्राइवेट पार्ट
नई दिल्ली:
महिला डाबड़ी क्षेत्र में रहती थी और घरों में सहायिका का कार्य करती थी। पुलिस ने यह पता लगाया कि महिला किन घरों में कार्य किया करती थी। पुलिस उन घरों के आस पास के CCTV कैमरों की छानबीन करने के उपरांत नाबालिग को गिरफ्तार कर लिया। महिला नाबालिग के पड़ोस के घर में कार्य करने जाती थी। पूछताछ में नाबालिग ने खुलासा कर दिया है कि महिला से उसकी मित्रता हो गई थी। 14 नवंबर को उसने महिला को अपने घर पर बुलाया। जहां उसने महिला के साथ बलात्कार करने का प्रयास किया। महिला के विरोध करने पर उसने उसका हाथ पैर बांध दिया और उसके साथ बलात्कार किया। मिली जानकरी के अनुसार महिला के पुलिस की शिकायत करने की धमकी देने पर उसने रॉड से मारकर उसका कत्ल कर दिया। दुष्कर्म और कत्ल के केस में फांसी होने के डर से अपराधी ने महिला के निजी अंग को जला दिया ताकि बलत्कार की पुष्टि न हो पाए। उसने अपनी मारुति वैन में शव को बोरे में रखकर उसे नाले के पास फेंक दिया।
जांच के उपरांत पुलिस ने कहा है कि आरोपी ओपन से 12वीं में पढ़ाई कर रहा है और छोटा-मोटा कार्य किया करता था। उसकी मां का निधन हो चुका है और पिता गंभीर बीमारी से ग्रस्त हैं। पुलिस ने अपराधी को बाल सुधार गृह भेज दिया है।



