कथित वायरल वीडियो पर भाजपा नेताओं ने प्रेसवार्ता कर दी सफाई दो जिला पंचायत प्रतिनिधियो की मित्रवत लेनदेन का जनसुनवाई के दौरान बना वीडियो की सत्यता पर उठ रहे कई सवाल ..?

कही रेत घाट का जनसुनवाई लेनदेन के हथथे तो नहीं चढ़ गया ..?


बिलासपुर। 29 अप्रैल 2026 को मस्तूरी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत कुकुर्दीकला में प्रस्तावित रेत घाट को लेकर जनसुनवाई आयोजित थी। इसी दौरान चंद्रप्रकाश सूर्या को किसी कार्य के लिए तत्काल पैसों की
आवश्यकता पड़ी क्यों आवश्यकता पड़ी जैसे सवाल में कोई जवाब नहीं आया जिस पर उन्होंने अपने पुराने मित्र खिलावन पटेल से सहायता मांगी।खिलावन पटेल ने मौके पर ही अपनी जेब में मौजूद राशि लगभग 25 हजार रुपये बिना किसी शर्त के उन्हें दे दी। बाद में पारदर्शिता बनाए रखने के लिए सूर्या के कहने पर राशि गिन ली गई ताकि लौटाते समय कोई विवाद न हो।यह पूरा लेनदेन सार्वजनिक स्थान पर जनसुनवाई स्थल में पीछे तरफ हुवा जहाँ कुछ गिने चुने लोगों की मौजूदगी में हुआ। और तभी वीडियो बना लिया गया कथित वीडियो को लेकर भाजपा नेताओं ने प्रेसवार्ता कर अपनी स्थिति स्पष्ट की है। थाना पचपेड़ी में उक्त वायरल वीडियो को घटितकारित करने वाले सूर्य प्रकाश सूर्यकान्त के नाम से लिखित शिकायत की गई जिसके जवाब में थाने ने नॉन कांग्निज़ब्ले ओफ्फेंस मानते हुए धारा 155 सीआरपीसी के तहत एक फैना काट के दे दिया है और अब अपने आप को पीड़ित पक्ष मानते हुए न्यायालय जाने के विचार में है .राजनितिक छवि धूमिल करने को लेकर नाराज भाजपा नेताओ ने प्रेस वार्ता के दौरान कई सवालो के जवाब तथ्यात्मक रूप से गलत दिए गए जिससे एक प्रकार से प्रेसवार्ता पूरी तरह से विफल ही रही है.
प्रेसवार्ता के दौरान उठे सवाल

1)आपका जिला पंचायत क्षेत्र कौन सा है आप अपने क्षेत्र से बाहर के जनसुनवाई में आपकी क्या भूमिका
है..?
जवाब -मै अनुसूचित जाती प्रदेश महामंत्री हूँ कही भी जा सकता हूँ.
2)सवाल -जनसुनवाई के बिच ऐसी क्या आवश्यकता आ गईं की आपको जनता का मुद्दा छोड़ पैसे लेने जाना पड़ा..?
जवाब –कुछ निजी आवश्यकता थी
3)क्या आपने जन सुनवाई का समर्थन किया की नहीं.?
जवाब- हा समर्थन दिया फिर हड़बड़ाते हुए बोले समर्थन दिया नहीं दिया वो मुद्दा नहीं है, मुद्दा वायरल वीडियो है
4)सवाल -जनसुनवाई स्थल पर कई ग्रामीणों ने विरोध किया आपने उनका समर्थन क्यों नहीं किया..?
जवाब -कुछ नहीं आया
5)आप अपने क्षेत्र के मुद्दे उठाने में पीछे क्यों है क्षेत्र में आपके प्रति असंतुष्टि क्यों है..?
जवाब -मै हर मुद्दे को उठाता हूँ पर क़भी जमीनी आंदोलन नहीं किया
6)जनसुनवाई का समर्थन का कारण..?
जवाब -जनहित और पर्यावरण दृष्टिकोण से सही है इसलिए समर्थन किया

आरोप -वहां मौजूद पचपेड़ी निवासी कथित पत्रकार सूर्य प्रकाश सूर्यकांत ने इस लेनदेन का वीडियो बना लिया और बाद में उन्होंने इस वीडियो के आधार पर अपने पोर्टल The Free Voice पर भ्रामक खबर प्रकाशित कर इसे रेत घाट प्रबंधन और भ्रष्टाचार से जोड़ दिया।
नेताओं का दावा है कि उक्त पत्रकार ने पहले वीडियो वायरल करने की धमकी भी दी थी और बाद में बिना किसी ठोस प्रमाण के खबर प्रकाशित कर दी।

रेत घाट जनसुनवाई से कोई संबंध नहीं: भाजपा नेताचंद्रप्रकाश सूर्या और खिलावन पटेल ने स्पष्ट किया कि उनका कुकुर्दीकला रेत घाट या उससे जुड़े किसी भी प्रबंधन से कोई संबंध नहीं है। जनसुनवाई में उनकी उपस्थिति केवल जनप्रतिनिधि के रूप में थी। उन्होंने कहा कि यदि कोई अवैध लेनदेन करना होता, तो वह सार्वजनिक स्थल पर नहीं किया जाता।

एफआईआर और कानूनी कार्रवाई

इस मामले में दोनों नेताओं ने संबंधित पत्रकार के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। पहले उन्हें लीगल नोटिस भेजा गया और बाद में थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई।

नेताओं ने कहा कि वे इस प्रकरण में मानहानि का दावा भी दायर करेंगे और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करेंगे।
इस पुरे घटनाक्रम में एक बात साफ तौर पर समझा जा सकता है की जिस भाजपा नेता चंद्र प्रकाश सूर्या ने प्रेस वार्ता के जरिए वायरल वीडियो पर अपना वक्तव्य दिया है उसका कारक भविष्य वाचक है. मामला बड़े पदों पर दावेदारी की है जिस पर पार्टी द्वारा विवेचना पर कोई अटकले आरोप प्रत्यारोप सिद्ध न की जा सके..?

Back to top button