भारत जोड़ो यात्रा में राहुल गांधी के साथ दो दिन कदमताल मिलाएगी छत्तीसगढ़ सरकार, शामिल होंगे सीएम और कांग्रेसी विधायक

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में दो दिन 26-27 नवंबर को पूरी छत्तीसगढ़ सरकार कदमताल मिलाएगी। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सहित सभी मंत्री, सभी कांग्रेस विधायक सहित 374 कांग्रेस नेता पदयात्रा में शामिल होंगे।

रायपुर।। राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में दो दिन 26-27 नवंबर को पूरी छत्तीसगढ़ सरकार कदमताल मिलाएगी। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सहित सभी मंत्री, सभी कांग्रेस विधायक सहित 374 कांग्रेस नेता पदयात्रा में शामिल होंगे। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम, मंत्री टीएस सिंहदेव, शिव डहरिया, अमरजीत भगत सहित अन्य कांग्रेस नेता शुक्रवार को इंदौर के लिए रवाना हो गए हैं। कांग्रेस नेता अपने साथ दो घड़े में छत्तीसगढ़ की माटी और सात नदियों का पानी लेकर गए हैं। इससे राहुल गांधी एक पौधा लगाएंगे। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल शनिवार को दिल्ली से सीधे इंदौर पहुंचेंगे और पदयात्रा में शामिल होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button