कब्ज से लेकर लीवर तक के लिए फायदेमंद है करीपत्ता

आज हम आपको करी पत्तो के ऐसे फायदों के बारे में बताने जा रहे हैं जो आप शायद ही जानते होंगे। करी पत्ते में कई ऐसे कई सारे तत्व पाए जाते हैं जो सेहत के लिए वरदान हैं। जी हाँ और आप शायद ही जानते होंगे कि इसका इस्तेमाल त्वचा और बालों के लिए भी बहुत ही अच्छा माना जाता है। अब आज हम आपको बताते हैं करी पत्ते के फायदों के बारे में।

*स्किन के लिए – ऐंटीऑक्सि‍डेंट, एंटी बैक्टीरियल और एंटी फंगल गुणों से भरपूर करी पत्ते स्किन के लिए बहुत फायदेमंद है। कहा जाता है इसका इस्तेमाल स्किन के लिए किया जाए तो स्किन बेहतरीन हो जाती है।

*लीवर के लिए – अगर आपका लीवर कमजोर है तो करी पत्ता आपके लिए बहुत फायदेमंद साबित हो सकता है। जी दरअसल इसमें मौजूद विटमिन सी लीवर को सेहतमंद रखता है।

*एनीमिया के खतरे से – करी पत्ते में आयरन और फॉलिक एसिड पाया जाता है। इसके चलते इसे खाने वाले लोग एनीमिया के खतरे से सुरक्षित रहते हैं।

*डैंड्रफ की प्रॉब्लम – करी पत्ते के इस्तेमाल से बाल जल्दी सफेद नहीं होते हैं केवल यही नहीं बल्कि डैंड्रफ की प्रॉब्लम भी दूर हो जाती है।

*कब्ज की समस्या में – करी पत्ते के सेवन से कब्ज की समस्या खत्म हो जाती है। केवल यही नहीं बल्कि इससे पेट से जुड़ी दूसरी दिक्कतों में भी आराम मिलता है।

*ब्लड में गुड कोलेस्ट्रोल की मात्रा – करी पत्ता कोलेस्ट्रॉल लेवल को कम करने में मददगार है। जी हाँ और यह ब्लड में गुड कोलेस्ट्रोल की मात्रा बढ़ाता है।

Share This Article
Leave a review