कमार जनजाति के युवा कलाकार कलेक्टर प्रभात मलिक का किया सम्मान

*कमार जनजाति के युवा कलाकार कलेक्टर प्रभात मलिक जी का किया सम्मान।*
गरियाबंद भूपेंद्र गोस्वामी
*गरियाबंद /छुरा ब्लॉक मुख्यालय के अंतिम छोर में बसे ग्राम जामली के युवा कलाकार विजय कमार गरियाबंद कलेक्टर द्वारा सम्मान किया।
समाजसेवी मनोज पटेल ने बताया विजय बहुत ही सुन्दर बांस कलाकृति बनाते हैं।
उनकी बांसकला कृति आज दूर-दूर तक पहुंचने लगे हैं। पढ़े लिखें होने के बाद भी विजय कमार को अभी तक नौकरी नहीं मिल पाया है। उन्होंने अपने पुरखों की बांस से बनाने की जीविका साधन से अपने माता पिता से प्रेरित होकर बांस से अनेक प्रकार की कलाकृति बनाते हैं। इनके कलाकृति की प्रभारी मंत्री अमरजीत सिंह भगत ने भी सराहना किए हैं।
विजय ने गरियाबंद  जिलाधीश का सम्मान कर साथ ही अपने सपनों को साकार करने के लिए निवेदन करना चाहते हैं उनका सपना है नौकरी करना जिस पर समाजसेवी मनोज पटेल व रेडक्रास सोसाइटी संरक्षक सदस्य एवं रेखराम ध्रुव, जनक साहू ने शासन प्रशासन से सहयोग की अपील किए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button