11th March 2026
छत्तीसगढ़

कलयुगी चाचा ने अपनी ही भतीजी से किया छेड़छाड़ 

बलौदाबाजारं
फागुलाल रात्रे, लवन।
लवन चौकी क्षेत्र के एक गांव में रिश्ते तार-तार करने का मामला सामने आया है। यहाँ कलयुगी चाचा ने अपनी भाई-और भाभी से बदला लेने के लिए 12 साल की नाबालिक बच्ची के साथ जबरदस्ती छेड़छाड़ करने का प्रयास किया। चाचा ने दिनदहाड़े अपनी भतीजी की कपड़े फाड़कर बेईज्जती करने के नियत से गंदी करत करने लगा। बच्ची के चिल्लाने पर आरोपी चाचा वहाँ से भाग गया। बच्ची के माता-पिता ने उक्त माले की शिकायत लवन चौकी में लिखाई है। लवन चौकी में आरोपी चाचा के लिखाफ रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना की जा रही है।
जानकारी के अनुसार ग्राम बरदा का रहने वाला छतराम चतुर्वेदी उम्र लगभग 24 साल जो पीडि़ता के घर आंगन में बिजली का लाईन को काटकर रख दिये थे। पीडि़ता नाबालिक बच्ची ने अपने चाचा से कहा कि कटी हुई बिजली की तार को क्यों खुला छोड़ दिये हो कहने पर छतराम चतुर्वेदी जो पीडि़ता का सगा चाचा है। आरोपी चाचा ने 12 वर्षीय नाबालिक बच्ची को अश्लील शब्दों का प्रयोग करते हुए रिश्ते को शर्मसार करते हुए कहा कि तुमको मैं अपनी पत्नि बनाकर रखूंगा। तुम्हारे माता-पिता कुछ नहीं कर सकते है। तुम मेरी पत्नि बनोगी कहकर बच्ची के पहने हुए कपड़े को फाड़कर अश्लील हरकते करते हुए छेड़छाड करने लगा। नाबालिक बच्ची रोती-चिल्लाती रही। पीडि़त नाबालिक बच्ची की रोने की आवाज को सुनकर उसकी मां सरस्वती बाई चतुर्वेदी मौके पर पहुंचकर आरोपी छतराम चतुर्वेदी को डांट फटकार लगाया। कुछ समय बाद नाबालिक बच्ची के पिता बहोरिक लाल चतुर्वेदी घटना स्थल पर पहुंचते ही आरोपी चाचा वहाँँ से भाग निकला। उक्त घटना की रिपोर्ट नाबालिक बच्ची के माता-पिता ने लवन चौकी पहुंचकर आरोपी छतराम चतुर्वेदी के खिलाफ लिखित में शिकायत दर्ज किये। लवन पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी छतराम के खिलाफ धारा 354 और पास्को एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्व कर विवेचना की जा रही है।

Related posts

CG Crime : अंतर्राज्यीय बस स्टेण्ड पर पकड़ाया गांजा तस्कर, 12 किलो 100 ग्राम गांजा बरामद…

Aapki Aawaz

नए वर्ष के उपलक्ष्य मैं खेल प्रतियोगिता के मिनी दौड़ पानसिंह और रितु साहू रहे अव्वल छात्रों ने छात्रों ने लिया बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा

ADMIN DESK

छत्तीसगढ़ के इन जिलों में पड़ रही भीषण गर्मी, चलेगी लू, जानें मौसम का हाल

Aapki Aawaz

Leave a Comment