चिस्दा गांव में तालाब में डूबने से अज्ञात युवक की मौत, गांव में फैली सनसनी
बिलासपुर।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, युवक को दोपहर में रामसागर तालाब के किनारे टहलते हुए देखा गया था। कुछ ही देर बाद लोगों ने उसे तालाब के पानी में डूबते हुए पाया। ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए उसे बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
प्राथमिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि युवक पानी पीने के दौरान तालाब में फिसलकर गिर पड़ा, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मृतक की शिनाख्त के प्रयास जारी हैं। घटना की सूचना संबंधित अधिकारियों को दे दी गई है।




