हैरतअंगेज! कॉन्स्टेबल ने पहले युवती को मारी गोली फिर खुद को उतारा मौत के घाट

लुधियाना के हैबोवाल के दुर्गापुर इलाके में शनिवार रात पंजाब पुलिस के एक मुलाजिम ने सरकारी कारबाइन से गोलियां मारकर महिला का क़त्ल कर दिया है और खुद को भी मौत के घाट उतार लिया। गोलियों की आवाज सुनकर आसपास के लोग एकत्रित हो गए। लोगों ने घायल पुलिस मुलाजिम को DMC हॉस्पिटल में भर्ती किया गया था। उसकी हालत गंभीर है। महिला की पहचान हैबोवाल दुर्गापुरी निवासी निधि (31) के रूप में हुई है जबकि घायल मुलाजिम सिमरन पाल पुलिस लाइन में बतौर हेड कांस्टेबल तैनात था। सूचना पर पुलिस के आला अधिकारी और थाना हैबोवाल की पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई।

जानकारी के अनुसार निधि (31) मूलरूप से गुरुग्राम की निवासी थी। उसका विवाह  जनता नगर क्षेत्र में हुआ था। निधि का 11 वर्ष का बेटा और ढाई साल की एक बेटी है। निधि का पति तकरीबन 3 वर्ष पहले साउथ अफ्रीका गया था। जिसके उपरांत निधि दुर्गापुर में किराए पर रह रही थी। कहा जा रहा है kकि शनिवार रात तकरीबन 8 बजे वह बच्चों के साथ अपने घर में थी। इसी बीच  हेड कांस्टेबल सिमरन पाल (35) सरकारी कारबाइन लेकर उसके घर पहुंचा और तीन से चार गोलियां चला दीं। गोलियां लगते ही निधि की जान चली गई। जिसके उपरांत  सिमरन ने खुद को भी उसी असलहे से गोली मार ली। वह लहूलुहान होकर नीचे गिर गया। गोलियों और बच्चों की आवाज सुनकर लोग एकत्रित हो गए। उन्होंने दोनों को उठाने की कोशिश की लेकिन निधि की जान चली गई। लोगों ने घायल सिमरन को अस्पताल में भर्ती कराया।

अपनी आंखों के सामने देखा मां की मौत का तांडव: जिस वक़्त सिमरन हथियार लेकर पहुंचा, निधि का 11 वर्ष  का बेटा व ढाई वर्ष  की बेटी मां के साथ खेल रहे थे। तभी उस्मने  गोलियां बरसा दीं। बच्चों ने अपनी आंखों के सामने मां को खून से तरबतर देखा तो उनकी चीखें निकल पड़ीं । घटना के उपरांत से दोनों बुरी तरह सहमे हुए हैं। पुलिस अधिकारी दोनों बच्चों को आसपास के लोगों के साथ के साथ बैठाकर बात करने में लगे हुए है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button