माँ खुद बना रही थी समझौता करने का दबाव….दुष्कर्म की कोशिश के बाद दलित युवती ने की ख़ुदकुशी

जयपुर: राजस्थान के अलवर के बहरोड़ में मकान मालिक द्वारा दुष्कर्म की कोशिश करने के मामले में इंसाफ न मिलने से परेशान एक दलित युवती ने फांसी लगाकर ख़ुदकुशी कर ली. मामले की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पहुंचकर छानबीन शुरू कर दी है. पुलिस ने बताया है कि पीड़िता की मां समाज में बदनामी के डर से बेटी पर समझौते का दबाव डाल रही थी. युवती यूपी के रायबरेली की निवासी थी.

पुलिस ने बताया कि युवती बहरोड़ के जेनपुर बास में किराये के मकान में अपनी मां संग रहती थी. मकान मलिक जीतू गुर्जर ने बलात्कार का प्रयास किया था, जिसके बाद युवती ने संबंधित थाने में शिकायत की थी. पुलिस पर आरोप है कि मामला दर्ज होने चार दिन बाद भी आरोपी को अरेस्ट नहीं किया गया. वह भी डरा-धमका कर समझौते का दबाव बना रहा था. पीड़िता की ख़ुदकुशी के बाद पुलिस अधीक्षक ने मामले में जांच के आदेश दे दिए हैं.

भिवाड़ी SP शांतनु कुमार ने बताया कि मृतका ने केस दर्ज कराया था, किन्तु मृतका की मां जीतू गुर्जर में राजीनामे को लेकर बातचीत चल रही थी. इस बीच पीड़िता ने फांसी लगाकर ख़ुदकुशी कर ली. पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी. SP ने बताया कि युवती ने दुष्कर्म करने की कोशिश का केस दर्ज कर वाया था. इस मामले में धारा 164 के तहत बयान भी होने थे, किन्तु उससे पहले ही युवती ने जान दे दी. मृतका एक कंपनी में नौकरी करती थी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button