
कलेक्टर नम्रता गांधी ने जिले के छुरा ब्लॉक में चल रहे धान खरीदी केंद्रों का किया निरीक्षण
भूपेंद्र गोस्वामी आप की आवाज
सरकार द्वारा मिलर्स को प्रदान की जाने वाली प्लस्टिक के बोरे में किसान द्वारा धान भरकर लाये धान को कलेक्टर ने दिये जब्त करने के निर्देश
छुरा:- शुक्रवार को गरियाबंद कलेक्टर नम्रता गांधी ने गरियाबंद जिले के छुरा विकासखंड का दौरा किया इस दरमियान कलेक्टर नम्रता गांधी ने छुरा स्थित धान खरीदी केंद्र का निरीक्षण किया।कलेक्टर ने घूमकर केंद्र में किसानों के द्वारा विक्रय करने लाये धान को देखा साथ ही किसानों को मंडी द्वारा दिये गये टोकन व खाता का मिलान किया इस दौरान कलेक्टर ने धान खरीदी अधिकारी को निर्देशित किया कि वे धान की गाड़ी तब ही अंदर आने दे जब किसान धान के टोकन के साथ ऋण पुस्तिका के साथ पहचान पत्र लाये। वही किसान द्वारा मिलर्स के पुराने प्लास्टिक के बोरी में लाये गये धान को तहसीलदार को जब्ती बनाने के निर्देश दिये।
इस दौरान कलेक्टर गरियाबंद नम्रता गांधी ने किसानों से बातचीत करते हुए किसानों से समस्या पूछी वही किसानों द्वारा कलेक्टर को सन्तोषजनक जवाब दिया गया। कलेक्टर गरियाबंद द्वारा धान खरीदी केंद्र के निरीक्षण के बाद ब्लाक मुख्यालय स्थित स्वामी आत्मानन्द इंग्लिश मीडियम स्कूल का निरीक्षण करते हुए अधिकारियों आवश्यक दिशा निर्देश दिये।
कलेक्टर गरियाबंद नम्रता ग़ांधी के साथ छुरा अनुविभागीय अधिकारी शीतल बंसल, जनपद पंचायत छुरा के मुख्यकार्यपालन अधिकारी रुचि शर्मा, छुरा तहसीलदार किशोर शर्मा,छुरा नायब तहसीलदार कुसुम प्रधान,नगर पंचायत सी एम ओ सचित साहू, के अलावा अधिकारी कर्मचारीगण उपस्थित थे।