कलेक्टर ने आयुष्मान भारत पखवाड़ा एवं आयुष्मान भारत दिवस के रथ को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया, आगामी 15 से 30 सितंबर 2021 तक आयुष्मान भारत पखवाड़ा मनाया जाएगा, 23 सितंबर 2021 को आयुष्मान भारत दिवस के रूप में मनाया जाएगा

जशपुरनगर 15 सितम्बर 2021/कलेक्टर श्री महादेव कावरे ने आज कलेक्ट्रोरेट परिसर में आयुष्मान भारत पखवाड़ा एवं आयुष्मान दिवस का विधिवत् शुभारंम किया और परिसर से आयुष्मान भारत पखवाड़ा एवं आयुष्मान भारत दिवस के प्रचार रथ को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री के.एस.मण्डावी, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी श्री पी.सुथार एवं जिला परियोजना समन्वयक श्री शिशिर परमार उपस्थित थे।
उल्लेखनीय है कि राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण, नई दिल्ली के निर्देशानुसार कलेक्टर श्री महादेव कावरे के मार्गदर्शन में योजनांतर्गत 15 से 30 सितंबर के दौरान जिले में आयुष्मान भारत पखवाड़ा एवं दिनांक 23 सितंबर 2021 को आयुष्मान भारत दिवस के रूप में मनाया जाना प्रस्तावित है। इस पखवाड़े के दौरान योजनांतर्गत् सर्वाधिक आयुष्मान कार्ड पंजीयन करने, योजनांतर्गत् निःशुल्क ईलाज की जानकारी का प्रचार-प्रसार करने एवं योजनांतर्गत् क्लेम को बढ़ाने के उद्धेश्य से पखवाड़ा के प्रत्येक दिवस एवं आयुष्मान भारत दिवस को विशेष गतिविधियां संचालित की जानी हैं। कलेक्टर कार्यालय के अधिकारी-कर्मचारियों के लिए आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए परिसर में शिविर का आयोजन किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button