छत्तीसगढ़

भिलाई के अंडरब्रिज शेड में लगी भीषण आग, आना-जाना कर रहे लोग देखते ही भागे, दूर-दूर तक दिख रही थी लपटें

नवरात्रि दिवाली मोबाइल मेगा ऑफर
श्री पारस कलेक्शन दिवाली धमाका
1795435532630

छत्तीसगढ़ के भिलाई शहर के एक अंडरब्रिज में भीषण आग लग गई। आग से पूरा पीवीसी शेड जलकर राख हो गया है। आगजनी की घटना के दौरान अंडरब्रिज से लोग आना-जाना कर रहे थे। आग देखकर वाहन चालक अंडरब्रिज से तेजी से बाहर निकले। दोपहर का वक्त होने की वजह से ज्यादा भीड़ नहीं थी। शाम के वक्त इस अंडरब्रिज पर ट्रैफिक का भारी दबाव रहता है। आग लगने की सूचना फायर ब्रिगेड को दी गई। मौके पर पहुंची दमकल वाहनों ने एक घंटे की मेहनत के बाद आग पर काबू पा लिया। धुएं का गुबार दूर तक दिख रहा था। कुछ समय के लिए लोग दहशत में भी आ गए थे।

मिली जानकारी के अनुसार दुर्ग जिले के भिलाई स्थित नेहरू नगर अंडरब्रिज पर दोनों और लाखों रुपये की लागत से दो साल पहले प्लास्टिक के शीट्स लगाए गए हैं। मंगलवार दोपहर 3 बजे के आसपास अचानक सीट से धुआं निकलने लगा। देखते ही देखते आग की लपटें तेज हो गई। धुएं का गुबार दूर तक दिखाई देने लगा। पास लगे ओवरब्रिज पर भी लोगों की भारी भीड़ लग गई। जिस वक्त आग लगी उस समय अंडरब्रिज से लोग आना-जाना कर रहे थे। आगजनी की घटना के दौरान अंदर से गुजर रहे वाहन चालक तेजी से बाहर निकले। आस-पास मौजूद लोगों ने सुपेला पुलिस और अग्निशमन विभाग को सूचना दी। घटना की जानकारी मिलने पर भिलाई नगर निगम के महापौर नीरज पाल एवं आयुक्त प्रकाश सर्वे भी मौके पर पहुंचे।

Show More
Bhimsen Tiwari

Bhimsen Tiwari

Editor-in-Chief

भीमसेन तिवारी पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता, प्रिंट मीडिया और विज्ञापन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। समाचार संकलन, संपादन और रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव रखने वाले भीमसेन तिवारी तथ्यात्मक, निष्पक्ष और जनसरोकारों से जुड़ी पत्रकारिता के पक्षधर हैं। वर्तमान में वे 'आपकी आवाज़' (aapkiaawaz.net) के...

Back to top button