
कलेक्टर ने कांटाबेल चाय बागान का किया निरीक्षण, लगभग 40 एकड़ में 5 साल के लिए प्रोजेक्ट का कार्य किया जा रहा है स्थानीय किसानों को इसका लाभ मिल रहा है
जशपुरनगर 03 अप्रैल 2021/कलेक्टर श्री महादेव कावरे ने 02 अप्रैल को मनोरा विकासखंड के ग्राम कांटाबेल के चाय बागान का आकस्मिक निरीक्षण करके किसानों से चाय की खेती के बारे में जानकारी ली। इस अवसर पर जिला पचंायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री के.एस.मण्डावी, डिप्टी कलेक्टर श्री दशरथ सिंह राजपूत एवं जनपद सीईओ श्री अनिल तिवारी उपस्थित थे।
कांटाबेल चाय बागान में किसानों को चाय की खेती के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है ताकि किसान आर्थिक रूप से संपन्न बन सके। कांटाबेल चाय बागान 5 साल का प्रोजेक्ट है। डीएमएफ से 75 लाख, मनरेगा से 49 लाख, वनविभाग से 30लाख की राशि से किसानों की समेतिक चाय पौध रोपण का कार्य करावाया जा रहा है। लगभग 40 एकड़ में लगभग 1 करोड़ 54 लाख कांटाबेल का चाय बागान का प्रोजेक्ट का कार्य किया जा रहा है। इनमें 28 एकड़ में समेतिक चाय का पौधा लगाया गया है। 12 एकड़ में और चाय के पौधे लगाए जाएगे। चाय बागान में फलदार और नाशपाती के भी पौधे लगाए गए हैं। लगभग 18 किसान खेतों में कार्य कर रहे है। जहां उन्हें वनविभाग के द्वारा पौधे तथा मनरेगा से मजदूरी भुगतान किया जाता है।