कलेक्टर ने किया चेकपोस्ट का आकस्मिक निरीक्षण, अन्य राज्य से आने वालों का अनिवार्य रूप से कोविड टेस्ट करने के दिए निर्देश…..

कर्मचारियों को जिम्मेदारी पूर्वक अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने की दी हिदायत

जशपुरनगर 17 जुलाई 2021/कलेक्टर श्री महादेव कावरे द्वारा विगत दिवस जिले के फरसाबहार विकासखंड के लवाकेरा चेकपोस्ट का आकस्मिक निरीक्षण कर कर्मचारियों की उपस्थिति,  कोविड-19 की टेस्टिंग की जानकारी ली गई । श्री कावरे ने चेक पोस्ट पर तैनात कर्मचारियों को अन्य राज्य से जिले में आने वालों का अनिवार्य रूप से कोविड टेस्ट करने की हिदायत  दी। साथ ही आने वालों की पूरी जानकारी नाम, पता, मोबाईल नंबर सहित अन्य जानकारी का रिकार्ड संधारित करने की बात कही। उन्होंने कहा कि जो लोग अन्य राज्यों से आ रहे हैं उन्हें 96 घंटे पूर्व  का कोविड-19 निगेटिव टेस्ट रिपोर्ट आवश्यक रूप से दिखाना होगा।
इस दौरान कलेक्टर ने कर्मचारियों की उपस्थिति पंजी का अवलोकन किया, उन्होंने कहा कि चेकपोस्ट पर 24 घंटे ड्यूटी के लिए विभिन्न पालियों मे पुलिस, वन विभाग, शिक्षा विभाग सहित अन्य  विभाग के कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है । यहाँ किसी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए, उन्होंने सभी कर्मचारियों को जिम्मेदारी पूर्वक अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने के निर्देश दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button