कलेक्टर ने किसान भाईयों को धान के अतिरिक्त दलहन तिलहन  सोयाबीन और उघानिक फसल लेने के लिए कहा, अन्य फसलों से 10 दस हजार तक की अनुदान राशि का लाभ उठाएं

1 Min Read

जशपुरनगर 20 मई 2021/कलेक्टर श्री महादेव कावरे ने किसान भाईयों से आग्रह किया है कि धान के अतिरिक्त फसल उत्पादन भी ले । ताकि अन्य फसलों के उत्पादन से अतिरिक्त लाभ उठा सकें। उन्होंने कहा कि किसान  भाइयों के लिए खुश खबरी – यदि आपने पिछले खरीफ सीजन में धान की फसल ली है और अगले खरीफ सीजन में आप धान के बदले सुगंधित प्रजाति का धान, कोदो कुटकी , दलहन, तिलहन , सोयाबीन, मक्का, उद्यानिकी फसलें, अरहर की फसल लेते हैं तो आपको धान की तुलना में 9,000 रुपए तुलना में 10,000 रुपए की इनपुट सब्सिडी प्राप्त होगी।
      यदि धान की फसल के बदले किसी भी प्रजाति के वृक्ष लगाए जाते हैं तो आपको आगामी 3 वर्षों तक प्रति वर्ष 10,000 रुपए की इनपुट सब्सिडी प्राप्त होगी। विस्तृत जानकारी हेतु निकट के कृषि अथवा वन विभाग के अधिकारियों से तत्काल सम्पर्क करें।

Share This Article
Leave a Comment