29 जुन के हडताल मे में “सर्व शिक्षक संघ” होगा शामिल,महंगाई व गृहभाड़ा भत्ता के लिए कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन का है आव्हान।

रायगढ़-केन्द्रीय कर्मचारियों के समान 34% महंगाई भत्ता एवं 7वें वेतनमान के अनुरूप गृहभाड़ा भत्ता सहित अन्य प्रमुख मांगो के लिए है कर्मचारी – अधिकारी फेडरेशन ने हड़ताल का ऐलान किया है। विवेक दुबे के नेतृत्व में कर्मचारी हितों को ध्यान में रखते हुए सर्व शिक्षक संघ शामिल रहेगा।

संघ के प्रदेश महामंत्री ज्योतिराज पण्डा,रायगढ़ जिलाध्यक्ष लिंगराज चौधरी ने सर्व शिक्षक संघ के समस्त पदाधिकारियों एवं सदस्यों से अपील करते हुये कहा है कि कि मंहगाई भत्ता कर्मचारियों का अधिकार है वर्तमान में छत्तीसगढ़ राज्य के कर्मचारियों को केंद्रीय कर्मचारियों की तुलना में 12% कम मंहगाई भत्ता दिया जा रहा है जबकि अन्य पड़ोसी राज्यों में राज्य कर्मचारियों को केंद्र के समान मंहगाई भत्ता प्रदान किया जा रहा है दिन ब दिन बढ़ती मंहगाई और कम मंहगाई भत्ते ने राज्य कर्मचारियों को आंदोलन के लिए विवश कर दिया है।वर्तमान में राज्य में कई तरह के मंहगाई भत्ता लागू है राज्य के आईएएस, आईपीएस, आईएफएस कर्मचारियों को केंद्र के समान मंहगाई भत्ता दिया जा रहा है वहीं राज्य कर्मचारियों को केवल 22 % मंहगाई भत्ता जो कि केंद्रीय कर्मचारियों से 12 % कम है यह राज्य कर्मचारियों के साथ अन्याय है इस अन्याय के विरुद्ध हो रहे आंदोलन में हमारा संघ पूरी तरह से शामिल रहेगा,हालांकि सर्व शिक्षक संघ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन का हिस्सा नहीं है किंतु यह आंदोलन कर्मचारी हित में है और यह समय की मांग भी है इसलिए हम इस आंदोलन में शामिल होकर आंदोलन को सफल बनाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button