कलेक्टर ने मनोरा के ट्रांजिट हॉस्टल को कोविड केयर सेंटर के रूप में स्थापित करने एवं वहाँ आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

जशपुरनगर 19 अप्रैल 2021/

[img-slider id="274450"]
कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री महादेव कावरे ने जशपुर जिले के विकासखण्ड मनोरा में कोविड-19 के बढ़ते प्रकरणों को देखते हुए संक्रमण से बचाव एवं कोरोना मरीजों के ईलाज के लिए मनोरा मुख्यालय में स्थित ट्रांजिट हॉस्टल को कोविड केयर सेंटर के रूप में स्थापित किए जाने के निर्देश दिए है। उल्लेखनीय है कि मनोरा विकासखण्ड क्षेत्र के अन्तर्गत गाँव में पॉजिटिव मरीजों की संख्या में अत्याधिक वृद्धि हो रही है। इस हेतु कलेक्टर श्री कावरे ने मनोरा स्थित ट्रांजिट हॉस्टल को कोविड-19 मरीजों के ईलाज के लिए कोविड केयर सेंटर के रूप से स्थापित करने एवं वहाँ मेडिकल स्टॉफ दवाईयां सहित अन्य आवश्यक सामग्रियों की  व्यवस्था तत्काल सुनिश्चित करने के लिए स्वास्थ्य विभाग को निर्देशित किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button