अन्यछत्तीसगढ़देश विदेश

कलेक्टर ने मनोरा के सोनक्यारी एवं बगीचा के सन्ना व कुर्रोग प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का किया आकस्मिक निरीक्षण….. प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कुर्रोग के कर्मचारी द्वारा बिना सूचना के अनुपस्थित रहने पर उनका वेतन रोकने के दिए निर्देश

नवरात्रि दिवाली मोबाइल मेगा ऑफर
श्री पारस कलेक्शन दिवाली धमाका
1795435532630

केंद्र में प्रतिदिन होने वाले कोरोना जांच एवं टीकाकरण की ली जानकरी, टीका करण के प्रति लोगो को प्रोत्साहित करने की दी हिदायत

जशपुरनगर 17 अप्रैल 2021/ कलेक्टर श्री महादेव कावरे ने  विकासखंड मनोरा के प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र सोनक्यारी एवं विकासखण्ड बगीचा के  सन्ना एवं कुर्रोग प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री के. एस.मण्डावी,  सीईओ जनपद पंचायत बगीचा श्री विनोद सिंह तहसीलदार श्री तुलसी दास मरकाम सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।कलेक्टर ने केंद्र में किये जा रहे कोरोना जांच एवं टीका करण कार्य का अवलोकन किया। उन्होंने केंद्र में टीकाकरण कक्ष, निगरानी कक्ष, भंडार कक्ष, उपस्थिति पंजी सहित स्वास्थ्य परिसर का मुआयना करते हुए सभी कर्मचारियों को कोरोना से सावधानी बरतते हुए ड्यूटी करने के निर्देश दिए।
 कलेक्टर ने केंद्रों में प्रतिदिन की जा रही कोविड-19 जांच एवं टीकाकरण के संबंध में जानकारी लेते हुए केन्द्र में लोगों का लक्ष्यानुसार अनिवार्य रूप से कोरोना जांच करने एवं 45 वर्ष से अधिक उम्र की व्यक्तियों को प्राथमिकता से टीका लगाने के निर्देश दिए। इस हेतु उन्होंने ग्रामीणों को टीका करण के प्रति प्रोत्साहित करने की बात कही। साथ ही दूरस्थ क्षेत्र के लोगों का टीका केंद्र तक लाने- ले जाने हेतु गाड़ियों की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। कलेक्टर द्वारा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कुर्रोग की उपस्थिति पंजी के निरीक्षण के दौरान ड्रेसर के पद पर कार्यरत कर्मचारी सुखलाल सारथी के बिना सूचना के केंद्र से अनुपस्थित रहने पर उसका वेतन रोकने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमण के दौरान कर्मचारियों की किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नही की जाएगी। सभी को अपने दायित्व का ईमानदारी से निर्वहन करना होगा।

Show More
भीम तिवारी

भीम तिवारी

प्रधान संपादक
Back to top button