
जशपुरनगर 21 सितम्बर 2021/कलेक्टर श्री महादेव कावरे ने आज कलेक्टर सभाकक्ष में राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माण कार्य के प्रगति के संबंध में जानकारी ली। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक श्री विजय अग्रवाल, एनएच के अधिकारीगण और निर्माण एजेंसी उपस्थित थे।
कलेक्टर ने लोगों के आवागमन की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए कार्य में तेजी लाने के सख्त निर्देश दिए हैं। पत्थलगांव विकास खण्ड के बनगांव रोड़ में सोल्डर कार्य को पूर्ण करके आवागमन के लिए भी रास्ता देने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने एनएच के अधिकारियों को पोंगरों से कांसाबेल तक, कांसाबेल से कुनकुरी तक सड़क निर्माण कार्य में तेजी लाते हुए शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही पीच वर्ग कार्य को भी करने के लिए कहा गया है।
एन.एच. के अधिकारी ने बताया कि कांसाबेल से बन्दरचुआ तक के कार्य को पूर्ण कर लिया गया है।
कलेक्टर ने लोरो घाट और एन.एच. के आस-पास लगाए गए स्पीड ब्रेकर बोर्ड में लोगों के सुविधा को देखते हुए मोड़ वाले जगहों पर गति धीम का बोर्ड लगाने के लिए निर्देश दिए हैं। ताकि वाहन चालक मोड़ वाले जगहों पर अपने वाहन की गति को धीमी कर सके।
पुलिस अधीक्षक श्री विजय अग्रवाल ने एन.एच. के अधिकारियों को अवगत कराते हुए गम्हरिया गिरांग और चराईडांड़ के गढ़ों को भरने के निर्देश दिए हैं ताकि लोगों को आवागमन करने में सुविधा हो सके।