कलेक्टर ने ली राजस्व अधिकारियों की  बैठक, राजस्व विभाग के लंबित प्रकरणों को व्यक्तिगत रुचि लेकर कार्य पूर्ण करने के दिए निर्देश, अवैध प्लाटिंग पे होगी सख्ती से कार्यवाही ….

जशपुरनगर 06 जुलाई 2021/कलेक्टर श्री महादेव कावरे ने आज कलेक्टोरेट कार्यालय के सभाकक्ष में राजस्व विभाग के अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने सभी अधिकारियों को राजस्व विभाग के लंबित प्रकरणों को व्यक्तिगत रुचि लेकर पूर्ण करने के निर्देश दिए। इस  अवसर पर  सभी अनुविभागीय अधिकारी एवं तहसीलदार उपस्थित थे। कलेक्टर ने राजस्व विभाग के ई-कोर्ट प्रकरण, सीमांकन, नामांकन, बटांकन, अतिक्रमण, नजूल पट्टा, लोक सेवा गारंटी के प्रकरणों को प्राथमिकता से निराकरण करने के निर्देश दिए।  
उन्होंने कहा कि सभी एसडीएम तहसीलदार अपनी पूर्ण इच्छा शक्ति से इस संबंध में कार्य करे। यथाशीघ्र जांच एवं सर्वे कराकर आगे की कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही राष्ट्रीय राजमार्ग, जल संसाधन सहित अन्य विभाग के भू-अर्जन से संबंधित प्रकरणों को भी गंभीरता से निराकृत करने के हिदायत दी।
कलेक्टर ने भूमि डायवर्सन के प्रकरण पर विशेष ध्यान देने की बात कही। उन्होंने कहा कि कई स्थानों पर कॉलोनियों का निर्माण किया जा रहा है। इन पर निगरानी रखने की आवश्यकता है। साथ ही अवैध प्लाटिंग करने वालों पर सख्ती से कार्यवाही करने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया। उन्होंने सभी अधिकारियों को विभागीय योजनाओं के अंतर्गत जमीन आबंटन के कार्य को भी अनिवार्य रूप से पूर्ण करने की बात कही।

Share This Article
Leave a review