कलेक्टर ने लोदाम चेक पोस्ट और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का आकस्मिक किया निरीक्षण, अन्य राज्य और जिले से आने वाले लोगों का गंभीरता से कोरोना जांच करने के सख्त निर्देश…

गाँव के सरपंच सचिव का सहयोग लेकर छुटे हुए लोगों का  टीका  लगवाए, कार्य में किसी भी तरह की लापरवाही नहीं चलेगी

जशपुरनगर 10 अक्टूबर 2021/कलेक्टर श्री रितेश कुमार अग्रवाल ने आज जशपुर विकासखंड के लोदाम  चेक पोस्ट  और स्वास्थ्य केन्द्र लोदाम का आकस्मिक निरीक्षण करके सुरक्षा और स्वास्थ्य व्यवस्था की जानकारी ली। उन्होंने ने अन्य राज्य और जिले से आने वाले लोगों का प्राथमिकता से कोरोना जांच करने के सख्त निर्देश दिए है, साथ ही चेक पोस्ट पर पॉजिटिव आने वाले मरीजों को कोविड केयर सेंटर भेजने के निर्देश दिए है। कलेक्टर ने कहा कि कार्य में किसी भी तरह की लापरवाही नहीं चलेगा इसका विशेष ध्यान रखें और अपनी-अपनी जिम्मेदारियों का गंभीरता से करने के निर्देश दिए।
कलेक्टर ने चेकपोस्ट से लगे सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का भी निरीक्षण करके स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी ली साथ ही विकासखंड चिकित्सा अधिकारी से कोरोना जांच, आरटीपीसीआर टेस्ट, टू-नॉट टेस्ट की जानकारी लेकर दिए गए लक्ष्य को शत प्रतिशत करने के निर्देश दिए है। उन्होंने ने कोविड टीकाकरण प्रगति की जानकारी ली और छुटे हुए लोगों का शत प्रतिशत टीकाकरण करने के निर्देश दिए है साथ गाँव की सरपंच, पंच, सचिव और मितानीन के माध्यम से लोगों को टीकाकरण के लिए प्रोत्साहित करने के निर्देश दिए है। उन्होंने कहा कि पहले गांव को ओडीएफ करने के लिए अभियान चलाया जाता था। उसी तर्ज में गाँव के छुटे हुए लोगों को टीकाकरण केन्द्र तक लाकर टीका लगवाने का सार्थक प्रयास करें।

Share This Article
Leave a review