कलेक्टर ने वर्चुअल ऑनलाइन माध्यम से गोधन न्याय योजना समीक्षा की

गोठान में स्व-सहायता समूह की महिलाओं को तेल मशीन टैमटो कैचअप मिर्च चिल्ली और अन्य आजीविका से जोड़ने के निर्देश दिए, जिन टांका में खाद बन गए हैं वहां से खाद की छनाई करके सोसाइटी के माध्यम से विक्रय करे, आवर्ती चराई के लिए प्रस्ताव बनाकर भेजने के निर्देश दिए

[img-slider id="274450"]

जशपुरनगर 13  मई 2021/ कलेक्टर श्री महादेव कावरे ने आज वर्चुअल माध्यम से छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी योजना गोधन न्याय योजना समीक्षा की उन्होंने वरमी बेड टांक में भरे गए गोबर की मात्रा ,खाद बनाने की प्रगति , आनलाइन एंट्री , मल्टी एक्टीविटी और लंबित कार्य की विस्तार से समीक्षा की । वर्चुअल से जिला पंचायत सीईओ श्री के एस मंडावी सभी एसडीएम जनपद सीईओ कृषि विभाग, पशुपालन विभाग मत्स्य पालन विभाग उघान विभाग,कृषि विज्ञान केंद्र सभी गोठान के नोडल अधिकारी सीधे जुड़े थे।
कलेक्टर सभी नोडल अधिकारी को निर्देश देते हुए कहा कि गोठान के वरमी बेड टांक में गोबर भरे 45 दिन की अवधि पूर्ण हो गया है तो टांका से खाद निकालकर छनाई करके खाद बनाने की प्रक्रिया को पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं। और आनलाइन एंट्री करके सोसाइटी के माध्यम से खाद का विक्रय करवाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने नोडल अधिकारी को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि गोठान में बाहर में गोबर न पड़े रहे इसका विशेष ध्यान रखें । कलेक्टर ने समीक्षा के दौरान सभी जनपद सीईओ और गोठान के नोडल अधिकारियों से एक एक करके गोठान में संचालित हो रही गतिविधियों की जानकारी ली । उन्होंने कहा कि जिन गोठान में वरमी बेड , शौचालय ,कोटना नहीं बने हैं वहां शीघ्र बनवा लें स्व-सहायता समूह की महिलाओं को अन्य आजीविका से जोड़ने और आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रत्येक विकासखण्ड के  पांच पांच गोठान का चिन्हांकन करके समूह को जोड़ने के निर्देश दिए हैं साथ ही एसडीएम को अपने अपने क्षेत्र के गोठान का निरीक्षण करके जिन गोठान में बिजली की सुविधा उपलब्ध कराई जा सकती है वहां पर बिजली विभाग से संपर्क करके सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश। ताकि समूह की महिलाओं को बिजली संबंधी आजिविका से जोड़ा जा सके। उन्होंने सभी जनपद सीईओ को अवगत कराते हुए कहा कि तीसरे चरण के गोठान के गोठान और आवर्ती चराई के लिए प्रस्ताव बनाकर भेजने के निर्देश दिए हैं। ताकि उन गोठान में गतिविधियां संचालित की जा सके । कलेक्टर ने मनोरा विकास खंड के गीधा पत्थलगांव के बैहनाटागर सूरेशपुर घूटापानी खरकटृटा, कांसाबेल विकास खंड के बगिया जशपुर विकास खंड के बालाछापर झरगाव रायडीह  कुनकुरी विकास खंड कंडोरा फरसाबहार के सिघीबहार बगीचा विकास खंड के जुरगुम ,बिमडा कलिया आदि अन्य गोठान में समूह की महिलाओं के मांग अनुसार मूर्रा मशीन तेल मशीन मशरूम उत्पादन ,सिलाई मशीन ,बांस के समान बनाने गोबर से गमला , दीया वाशिंग पाउडर साबुन , टैम्पो कैचअप मिर्च चिल्ली आचार पापड़,बकरी पालन मुर्गी पालन सूअर पालन बटर मसरूम उत्पादन , मछली पालन बायो फैलेश से मछली पालन और अन्य आजिविका से जोड़ने के निर्देश दिए हैं उन्होंने कहा जशपुर के बालाछापर गोठान में मोटर ड्राइविंग प्रशिक्षण आदि कार्ययोजना बनाई जा रही है । ताकि समूह की महिलाओं को अधिका रोजगार से जोड़ा जा सके।
उन्होंने मत्स्य अधिकारी और कृषि विज्ञान केंद्र के अधिकारियों को गोठान में समूह को बायोफैलेस पद्धति से मछली पालन से जोड़ने के निर्देश दिए हैं ।साथ जनपद सीईओ को गोठान में डबरी निर्माण के लिए प्रस्ताव बनाकर भेजने के निर्देश दिए हैं । ताकि गोठान में महिलाओं को आजीविका से जोड़ा जा सके । और गोठान में सुरक्षा के लिए चैकीदार भी रखने के लिए कहा गया है। भी जनपद सीईओ को अवगत कराते हुए कहा कि तीसरे चरण के गोठान के गोठान समितिऔर आवर्ती चराई के लिए समिति का प्रस्ताव बनाकर भेजने के निर्देश दिए हैं ताकि उन गोठान में गतिविधियां संचालित की जा सके । कलेक्टर ने मनोरा विकास खंड के गीधा,  पत्थलगांव के बैहनाटागर सूरेशपुर घूटापानी खरकटृटा, कांसाबेल विकास खंड के बगिया, जशपुर विकास खंड के बालाछापर,  झरगाव , रायडीह ,  कुनकुरी विकास खंड  के कंडोरा, फरसाबहार के सिघीबहार , बगीचा विकास खंड के जुरगुम ,बिमडा कलिया आदि अन्य गोठान में समूह की महिलाओं के मांग अनुसार मूर्रा मशीन,  तेल पिराई मशीन , मशरूम उत्पादन ,सिलाई मशीन ,बांस के समान बनाने , गोबर से गमला , दीया वाशिंग पाउडर , साबुन , टोमेटो कैचअप , मिर्च चिल्ली आचार पापड़,बकरी पालन,  मुर्गी पालन,  सूअर पालन, बटेर पालन,   मसरूम उत्पादन , मछली पालन,  बायो फैलेश से मछली पालन और अन्य आजिविका से जोड़ने के निर्देश दिए हैं । उन्होंने कहा जशपुर के बालाछापर गोठान में मोटर ड्राइविंग प्रशिक्षण की स्वीकृति दी गई है  ताकि समूह की महिलाओं को अधिक रोजगार से जोड़ा जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button