कलेक्टर ने सारूडीह डेयरी विकास परियोजना का किया निरीक्षण….

दुग्ध उत्पादन सयंत्र का अवलोकन कर कार्यविधि के संबंध में ली जानकारी, सयंत्र के पुनः संचालन के लिए प्रस्ताव प्रस्तुत करने के दिए निर्देश

जशपुरनगर 22 जनवरी 2021/कलेक्टर श्री महादेव कावरे ने आज जशपुर के सारूडीह डेयरी विकास परियोजना का निरीक्षण किया। इस  अवसर पर जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री के.एस. मण्डावी, उप संचालक पशु चिकित्सा सेवा श्री जी.एस. तंवर सहित पशुपालन विभाग के अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे। कलेक्टर ने डेयरी विकास परियोजना के दुग्ध उत्पादन सयंत्र का अवलोकन कर सयंत्र की कार्यविधि के संबंध में जानकारी ली। श्री तंवर ने बताया कि यह परिसर लगभग 3 एकड़ में विस्तृत है। वर्ष 2008 से 2012 के मध्य सयंत्र के माध्यम से दुग्ध उत्पादन कार्य संचालित किया गया एवं वर्तमान में इसका संचालन नहीं किया जा रहा है। कलेक्टर ने परिसर की साफ-सफाई कर सयंत्र के पुनः संचालन के लिए प्रस्ताव प्रस्तुत करने के निर्देश उपसंचालक पशु चिकित्सा सेवा को दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button