Up News: दहेज को लेकर विवाद: दुल्हन ने शादी करने से किया मना..

Up News: संभल: यूपी के संभल से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां शनिवार एक शादी समारोह के दौरान अचानक दुल्हन ने दूल्हे के साथ शादी करने से ही इनकार कर दिया। काफी मान-मनौवल के बाद भी जब नहीं मानी तो परिजनों ने दूसरे लड़के संग उसकी शादी करा दी। दरअसल दूल्हे की ओर से दहेज की मांग को लेकर दुल्हन ने ऐसा कदम उठाया।

 

 

ये मामला हयातनगर थाना क्षेत्र का है। थाना क्षेत्र में सरायतरीन के एक मोहल्ला निवासी युवती की शनिवार रात दिल्ली के जाफराबाद क्षेत्र से बारात आई थी। हयातनगर में बिजलीघर के पास एक मैरिज हाल में शादी का कार्यक्रम था। दूल्हा बारात लेकर पहुंचा, दुल्हन पक्ष के लोगों ने बारात का स्वागत किया। सभी बारातियों ने खाना खाया। उसके बाद दहेज को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हो गया। दुल्हन के परिजनों ने जो कार दी थी। दूल्हा उससे महंगी गाड़ी मांगने लगा और नकद रुपयों की भी मांग कर दी। जिसको लेकर विवाद हुआ।

Also Read: Raigarh News:वेदांता ने पहले आदिवासियों को जमीन लेकर खून की आंसू रुलाया, अब जीने का हक छीनने की तैयारी में कंपनी….. ..कुनकुनी घोटाले के आरोपी कंपनी की जनसुनवाई 23 फरवरी को…फिर एक बार जिला प्रशासन सन्देह के दायरे में…

Up News  : सूचना मिलने पर मौके पर पुलिस भी पहुंच गई। विवाद होने पर दुल्हन ने निकाह करने से ही इंकार कर दिया। पुलिस के हस्तक्षेप के बाद दूल्हा बारात लेकर वापस लौट गया। वहीं दुल्हन के परिजनों ने दूसरे युवक से निकाह करा दिया। यह मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना है। थाना प्रभारी संत कुमार ने बताया कि दहेज में गाड़ी व रुपयों की मांग को लेकर विवाद हुआ था। दुल्हन के इंकार करने पर दूल्हा वापस लौट गया और दुल्हन का उसके परिजनों ने दूसरे युवक से निकाह कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button