कल होगा अहंकार का दहन, जगह-जगह खड़े हुए रावण के पुतले

1 Min Read
बलौदाबाजार,
फागुलाल रात्रे, लवन।
 आज नगर सहित पूरे देशभर में दशहरा पर्व धूमधाम से मनाया जाएगा।  पिछले दो साल कोरोना की वजह से धूमधाम से दशहरा नहीं मना पाने के कारण इस बार लोग दशहरा पर्व को लेकर खासे उत्साहित नजर आ रहे हैं। सभी जगहों पर रावण दहन की भव्य तैयारियां की जा रही है। कई स्थानों पर कोरोना रूपी रावण दहन किया जाएगा। दशहरा पर्व को लेकर लोगों में खासा उत्साह नजर आ रहा है। हर साल की तरह इस साल भी बाज़ार चौक लवन में दशहरा मनाया जायेगा। इसके लिए दशहरा उत्सव समिति के द्वारा व्यापक तैयारी की जा रही है।

असत्य पर सत्य की जीत का त्योहार दशहरा हिंदुओं के प्रमुख त्याहारों में से एक है. आश्विन मास की शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को दशहरा पर्व मना जाता है। इस दिन भगवान श्रीराम के हाथों रावण का वध होने के बाद से ही इसे मनाने की परंपरा चली आ रही है। वहीं, इस दिन मां दुर्गा ने महिषासुर का संहार भी किया था, इसलिए भी इसे विजय दशमी के रूप में मनाया जाता है।
Share This Article
Leave a Comment