न्यूज़सारंगढ़

कवँलाझर में आयोजित टेनिस क्रिकेट प्रतियोगिता के समापन में शामिल हुई विधायक उत्तरी जांगड़े

नवरात्रि दिवाली मोबाइल मेगा ऑफर
श्री पारस कलेक्शन दिवाली धमाका
1795435532630

सारंगढ/कोसीर। ग्राम कवँलाझर में भव्य टेनिस क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया इस अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि श्रीमती उत्तरी जांगड़े विधायक सारंगढ़, अरुण मालाकार जिला कांग्रेस अध्यक्ष,स्थानीय जनप्रतिनिधि पहुंचे सर्वप्रथम अतिथियों का आयोजन समिति ने पुष्पगुच्छ से स्वागत किया तत्पश्चात कार्यक्रम को सर्वप्रथम विधायक उत्तरी जांगड़े ने संबोधित किया और कहा कि क्रिकेट का आयोजन गांव-गांव हो रहा है आप सभी खेल भावना से खेले और आगे बढ़े ऐसी मेरी शुभकामना है आप सबको पता है कि प्रदेश में जब से हमारी सरकार छत्तीसगढ़िया खेलों को बढ़ावा दे रही है और राजीव युवा मितान क्लब के माध्यम से खेल को आगे बढ़ा रही हैं आप सब भी छत्तीसगढ़िया ओलंपिक खेल में भी भाग ले एवं अपने गांव अपने क्षेत्र का नाम रोशन करें क्रिकेट का खेल शुरू से ही लोकप्रिय रहा है आप सब ने मुझे आमंत्रित किया धन्यवाद आप सब का आशीर्वाद सदैव मुझ पर बनी रहे यही कामना करती हूं । क्रिकेट का फाइनल मुकाबला कलमी व कवँलाझर के बीच खेला गया।

Bhimsen Tiwari

Bhimsen Tiwari

Editor-in-Chief

भीमसेन तिवारी पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता, प्रिंट मीडिया और विज्ञापन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। समाचार संकलन, संपादन और रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव रखने वाले भीमसेन तिवारी तथ्यात्मक, निष्पक्ष और जनसरोकारों से जुड़ी पत्रकारिता के पक्षधर हैं। वर्तमान में वे 'आपकी आवाज़' (aapkiaawaz.net) के...

Back to top button