कवर्धा दंगा : भाजपा प्रदेश मंत्री समेत 5 सरेंडर, अब तक 108 गिरफ्तार, 72 को मिली जमानत

1 Min Read

कवर्धा। ध्वज लगाने को लेकर शुरू हुए कवर्धा कांड में आज भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मंत्री विजय शर्मा सहित 5 भाजपाइयों ने सरेंडर कर दिया। उन्होंने जिला अदालत में सरेंडर किया है। आरोपियों पर धारा 109,147,148,153-क, 188, 295, 332 व 353 के तहत मामला दर्ज है। वहीं आज ही जिला न्यायालय से एक पक्ष के 59 कार्यकर्ताओं को जमानत मिली है। आरोपी दुर्ग के सेंट्रल जेल में बंद हैं। कल रिहाई होगी। आपको बता दें कि अब तक 108 गिरफ्तार आरोपियों में से 72 लोगों को जमानत मिल चुकी है।

Share This Article
Leave a Comment