छत्तीसगढ़न्यूज़

कहीं खुशी तो कहीं गम

नवरात्रि दिवाली मोबाइल मेगा ऑफर
श्री पारस कलेक्शन दिवाली धमाका
1795435532630

एमसीबी से रईस अहमद की रिपोर्ट

होली का त्योहार हम सभी के जीवन में ढेर सारी खुशियां लेकर आता है रंगों के इस त्यौहार को क्या बच्चे क्या बूढ़े बड़े ही धूमधाम से मनाते हैं लेकिन यह ढेर सारी खुशियां हर किसी के हिस्से मे नहीं आती है। अक्सर कई परिवारों के घरों में होली के इस शुभ अवसर पर भी गमों की काली परछाई मंडराती रहती हैं और उनके हिस्सो में गम आते हैं। ऐसी ही एक घटना बीते दिनो कोरिया जिला के बैकुंठपुर से सामने आई है।
बैकुंठपुर विद्युत विभाग में असिस्टेंट इंजीनियर के पद में पदस्थ रामकुमार गुगोरिया का पिछले दिनों बैकुंठपुर नजीर अजहर पेट्रोल पंप के पास कार एक्सीडेंट में मृत्यु हो गया। जिससे रामकुमार गुगोरिया के परिवार समेत पूरे एमसीबी और कोरिया जिला के विद्युत विभाग महकमे में गम का मातम पसर गया।
आप लोगो को यह बताते हुए हमें काफी दुख हो रहा है कि रामकुमार गुगोरिया जो अब हमारे बीच नहीं रहे बैकुंठपुर से पहले वह मनेंद्रगढ़ विद्युत विभाग मे जूनियर इंजीनियर के पद मे मनेंद्रगढ़ को सेवा दे चुके हैं। ऐसे होनहार और काबिल विद्युत विभाग के इंजीनियर का यूं ही अचानक से चले जाना काफी दुखदाई है और उनकी भरपाई होना संभव भी नहीं है।

Bhimsen Tiwari

Bhimsen Tiwari

Editor-in-Chief

भीमसेन तिवारी पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता, प्रिंट मीडिया और विज्ञापन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। समाचार संकलन, संपादन और रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव रखने वाले भीमसेन तिवारी तथ्यात्मक, निष्पक्ष और जनसरोकारों से जुड़ी पत्रकारिता के पक्षधर हैं। वर्तमान में वे 'आपकी आवाज़' (aapkiaawaz.net) के...

Back to top button