छत्तीसगढ़न्यूज़

कहीं लाश मिली तो कहीं हुई हत्या की वारदात ….

नवरात्रि दिवाली मोबाइल मेगा ऑफर
श्री पारस कलेक्शन दिवाली धमाका
1795435532630

रायपुर। छत्तीसगढ़ के दो अलग-अलग जिलों में हत्या की घटना हुई है. हत्या की वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई है. बेमेतरा जिले में एक युवक की हत्या कर अज्ञात आरोपियों ने लाश को सड़क किनारे फेंक दिया है. वहीं गरियाबंद जिले में जमीन विवाद के चलते छोटे भाई की डंडे से पीट-पीटकर बड़े भाई ने हत्या कर दी है. दोनों घटनाओं में पुलिस जांच में जुट गई है.

बेमेतरा जिले के नादघाट थाना क्षेत्र के ग्राम मल्दा में एक युवक की लाश मिली है. मृतक युवक का नाम गणेश यादव उम्र 19 वर्ष है. बुधवार की आधी रात अज्ञात आरोपी युवक की हत्या की वारदात को अंजाम देने के बाद उसकी लाश को सड़क किनारे फेंक कर फरार हो गए. मामले में नादघाट पुलिस मर्ग कायम कर जांच में जुट गई है.

गरियाबंद जिले में जमीन विवाद के चलते खुनी संघर्ष हुआ है. जमीन विवाद के चलते डंडे से पीट-पीटकर बड़े भाई ने छोटे भाई की हत्या कर दी है. मामले में पुलिस ने आरोपी बड़े भाई को गिरफ्तार कर जांच में जुट गई है. यह मामला छुरा थाना क्षेत्र के कोठी गांव का है. बताया जा रहा है कि बीती रात विवाद के बाद के बड़े भाई ने हत्या के वारदात को अंजाम दिया. फिलहाल, पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है.

Show More
Bhimsen Tiwari

Bhimsen Tiwari

Editor-in-Chief

भीमसेन तिवारी पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता, प्रिंट मीडिया और विज्ञापन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। समाचार संकलन, संपादन और रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव रखने वाले भीमसेन तिवारी तथ्यात्मक, निष्पक्ष और जनसरोकारों से जुड़ी पत्रकारिता के पक्षधर हैं। वर्तमान में वे 'आपकी आवाज़' (aapkiaawaz.net) के...

Back to top button