कांकेर के नए कलेक्टर ने किया पदभार ग्रहण

2 Min Read



बिप्लब कूण्डु
पखांजूर-5.1.24

2012 बैच के IAS अफसर हैं अभिजीत सिंह लोकसभा चुनाव से जुड़ी दी जानकारियां कांकेर के नए कलेक्टर IAS अभिजीत सिंह ने पदभार ग्रहण कर लिया है। बुधवार को हुए साय सरकार की पहली कैबिनेट मीटिंग के बाद देर रात जारी किए गए ट्रांसफर लिस्ट में बड़े प्रशासनिक फेरबदल देखने को मिली है, जिसमें प्रदेश के 88 IAS अफसरों को नई जिम्मेदारी दी गई है। इसके अलावा 19 जिलों के कलेक्टरों को भी नवीन पदस्थापना दी गई है।
कांकेर कलेक्टर डॉ. प्रियंका शुक्ला को कलेक्टर कांकेर से पदमुक्त कर नवीन पदस्थापना के रूप में संचालक पशु चिकित्सा सेवाएं के पद पर पदस्थ करते हुए संचालक तकनीकी शिक्षा, रोजगार एवं प्रशिक्षण अतरिक्त प्रभार सौंपा गया है। वहीं गृह विभाग के संयुक्त सचिव रूप में पदस्थ अभिजीत सिंह को कांकेर जिले की कमान दी गई है।
लोकसभा चुनाव के मद्देनजर मतदाताओं की दी जानकारी
2012 बैच के IAS आफिसर अभिजीत सिंह जिले के 21वें कलेक्टर के रूप में गुरुवार को पदभार ग्रहण किया है। जिले के नए कलेक्टर ने प्रेसवार्ता कर आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर मीडिया से चर्चा की नए कलेक्टर अभिजीत सिंह ने लोकसभा चुनाव के पुनरीक्षण कार्यक्रम में मतदाता सूची में नए मतदाताओ का नाम जोड़ने, त्रुटि सुधार सहित नाम हटाने के लिए आयोजित विशेष शिविर की जानकारी दी।

Share This Article
Leave a Comment