कांकेर के मोरखंडी जंगल में नक्सल डंप बरामद, हथियार समेत भारी मात्रा में सामग्री जब्त

कांकेर। नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत उत्तर बस्तर कांकेर में सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है। छोटेबेठिया थाना क्षेत्र के मोरखंडी जंगल-पहाड़ी इलाके में सर्चिंग के दौरान नक्सल डंप बरामद किया गया। मौके से हथियार, वायरलेस सेट, जीपीएस, सोलर प्लेट और नक्सली साहित्य समेत कई सामग्री जब्त की गई है।

जिला बल, BSF और BDS टीम की संयुक्त कार्रवाई

पुलिस के मुताबिक 24 अगस्त को जिला बल, BSF और BDS टीम की संयुक्त टीम मोरखंडी के जंगल-पहाड़ी क्षेत्र में सर्चिंग अभियान चला रही थी। इसी दौरान सुरक्षा बलों को नक्सल डंप के बारे में जानकारी मिली। इलाके की तलाशी लेने पर डंप से हथियार और अन्य सामग्री बरामद की गई।

डंप से क्या-क्या मिला?

सुरक्षा बलों ने मौके से बरामद किया—

  • 4 भारमार बंदूक
  • 3 भारमार बंदूक के बैरल
  • 1 वायरलेस सेट
  • 3 बंडल बिजली वायर
  • 1 GPS
  • 1 छोटा सोलर प्लेट
  • 1 चार्जर
  • नक्सली साहित्य एवं अन्य सामग्री

सीमावर्ती इलाकों में सर्चिंग अभियान जारी

पुलिस के अनुसार वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में कांकेर के संवेदनशील और सीमावर्ती इलाकों में लगातार सघन सर्चिंग अभियान चलाया जा रहा है। अभियान का उद्देश्य नक्सली गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण के साथ क्षेत्र में सुरक्षा और शांति व्यवस्था बनाए रखना है।

वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में ऑपरेशन

अभियान बस्तर रेंज IG बद्री नारायण मीणा, BSF DIG भानुप्रतापपुर दीपक तिवारी, कांकेर SP निखिल राखेचा और 94वीं वाहिनी BSF बांदे के 2IC प्रभारी सेनानी सुभाष चंद्र के मार्गदर्शन में चलाया जा रहा है।

पुलिस ने बताया कि नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में संयुक्त सर्चिंग और अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Back to top button