कांकेर में सीएएफ जवान ने साथियों पर फायरिंग की, प्रधान आरक्षक की मौत, दूसरे ने भागकर बचाई जान

छत्‍तीसगढ़ के कांकेर जिले में सीएएफ के एक जवान ने अपने दो साथियों पर फायरिंग कर दी।

कांकेर। Kanker News: छत्‍तीसगढ़ के कांकेर जिले में सीएएफ के एक जवान ने रविवार सुबह अपने दो साथियों पर फायरिंग कर दी। गोली लगने से एक प्रधान आरक्षक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरे आरक्षक ने भागकर अपनी जान बचाई। इस घटना के बाद पूरे परिसर में हड़कंप मच गया। हालांकि पुलिस आरोपित जवान को पकड़ लिया है।

दरअसल, यह घटना कांकेर के पीजी कालेज की है, जहां सीएएफ 11वीं बटालियन के जवान पुरुषोत्‍तम सिंह ने साथी जवानों पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। फायरिंग में एक जवान सुरेंद्र भगत की मौके पर मौत हो गई। जबकि दूसरा जवान घटनास्‍थल से भागकर अपनी जान बचाई है।

जानकारी के मुताबिक फायरिंग करने के बाद आरोपित जवान मौके से फरार हो गया। आरोपित जवान हथियार के साथ कालेज के अंदर ही छिप गया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस अधीक्षक शलभ सिन्हा भी मौके पहुंच गए। वहीं कमरे के बाहर बुलेटप्रूफ जैकेट के साथ जवानों की तैनाती कर दी गई। मौके पर पहुंचे सीनियर अफसरों ने कमरे के अंदर छिपे आरोपित जवान को काफी समझाया। इसके बाद आरोपित जवान को पकड़ने में कामयाबी मिली।

पीजी कालेज स्‍ट्रांग रूम में तैनात सीएएफ जवान ने आपसी विवाद के कारण प्रधान आरक्षक पर गोली चलाई है। मौके पर पहुंची बीएसएफ और पुलिस की टीम पहुंची थी। आरोपित जवान को काउंसलिंग के बाद कस्‍टडी में लिया गया है।

बताया जा रहा है कि जवान रात से ही तनाव में था। छत्‍तीसगढ़ में इस प्रकार की यह पहली घटना नहीं है। इससे पहले भी बस्‍तर संभाग में जवानों द्वारा अपने ही साथी जवानों पर फायरिंग की घटनाएं घटित हो चुकी हैं। जिसमें कई जवानों की मौत हो चुकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button