छत्तीसगढ़न्यूज़

कांग्रेस के लोग ही अपनी सरकार से संतुष्ट नहीं ,आंदोलन की योजना फेल हुई तो पत्रकार वार्ता कर दे रहे हैं सफाई – रामू नेताम

नवरात्रि दिवाली मोबाइल मेगा ऑफर
श्री पारस कलेक्शन दिवाली धमाका
1795435532630


आशीष तिवारी आप की आवाज रायपुर(छ.ग.)
दंतेवाड़ा।कांग्रेस के सारे नेता जिले में जनहित के कार्यों को छोड़कर ठेकेदारी में मस्त हैं, कभी जनता के मुद्दे के लिए एक बार भी किसी कांग्रेसी नेता ने आवाज नहीं उठाई है ,पंरतु इनके व्यवसायिक हित पर आंच आई तो सरपंचों को भड़का कर आंदोलन की तैयारी कर रहे थे परंतु बात लीक होने के बाद पत्रकार वार्ता कर झूठी सफाई पेश कर रहे हैं ।जारी प्रेस विज्ञप्ति में जिला पंचायत सदस्य और बीजेपी मंडल महामंत्री रामू नेताम ने कही हैं।उन्होंने कहा है कि कांग्रेस के जिला संगठन के सभी पदाधिकारियों ने ग्रामीणों को बरगलाकर आंदोलन की रूपरेखा पूरी तरह तैयार कर ली थी ।आंदोलन में शामिल होने वाले लोगों के लिए बालुद में खाने पीने की व्यवस्था भी कर ली गई थी परंतु मीडिया में इनके बनावटी आंदोलन की खबर पहले ही प्रकाशित होने की वजह से और सरपंचों और ग्रामीणों का अपेक्षित सहयोग नहीं मिलने की वजह से आंदोलन की बात से इंकार करते हुए सफेद झूठ बोल रहे है । कांग्रेस में कोई कार्यकर्ता अथवा पदाधिकारी एक दूसरे विश्वास की कमी है ।जिसकी वजह ये अपने मीटिंग के दौरान मोबाइल भी बाहर रखवाते हैं ताकि कोई बात रिकार्ड न कर ले ।
ये हास्यास्पद है जिस पार्टी में आपस में ही भरोसा नहीं है उस पार्टी के लोग चाहते हैं कि जनता उन पर विश्वास करे ।जिस पार्टी के पदाधिकारी ही अपनी सरकार के कार्यों से संतुष्ट नहीं हैं और आंदोलन करना चाहते हैं उस पार्टी को जनता देख रही है और समय आने पर अनुकूल जवाब देगी ।

Bhimsen Tiwari

Bhimsen Tiwari

Editor-in-Chief

भीमसेन तिवारी पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता, प्रिंट मीडिया और विज्ञापन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। समाचार संकलन, संपादन और रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव रखने वाले भीमसेन तिवारी तथ्यात्मक, निष्पक्ष और जनसरोकारों से जुड़ी पत्रकारिता के पक्षधर हैं। वर्तमान में वे 'आपकी आवाज़' (aapkiaawaz.net) के...

Back to top button