11th March 2026
छत्तीसगढ़

कांग्रेस नेता बसंत शर्मा नहीं रहे, अस्पताल में थे भर्ती, तड़के पड़ा दिल का दौरा

बिलासपुर, 25 अप्रैल, 2021। दुखद खबर है…कांग्रेस नेता बसंत शर्मा का आज तड़के देहावसान हो गया। अपोलो अस्पताल में उन्हें आज सुबह दिल का दौरा पड़ा। डॉक्टर उन्हें बचा नहीं सके। वे 55 साल के थे।

बसंत शर्मा को कोरोना पोजिटिव आने के बाद अपोलो अस्पताल में पिछले हफ्ते भर्ती कराया गया था।

बसंत शर्मा कांग्रेस के वरिष्ठ एवं ऊर्जावान नेता थे। वे कई बार पार्षद रहे। नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष भी रहे। वे बिलासपुर के प्रतिष्ठित डीएलएस कॉलेज के चेयरमैन भी थे।

कुछ महीने पहले कोरोना से उनके DSP भाई की मौत हो गई थी।

बसंत शर्मा के असामयिक निधन से लोग हैरान है। बसंत शहर के काफी लोकप्रिय और सम्मानित नेता थे। उनके स्वास्थ्य का हालचाल जानने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, विधानसभा अध्यक्ष चरणदास महंत का भी फोन आया था। मुख्यमंत्री ने उनका ठीक से उपचार करने का निर्देश दिया था। बसंत का इतना जल्दी, और यूं चले जाना…. किसी को विश्वास नही हो रहा।

Related posts

कलेक्टर के आदेश के बाद भी नहीं रुक रही है रेत की तस्करी

DINESH DUBEY

प्राइवेट स्कूल संचालकों को कोर्स, ड्रेस और पुस्तक खरीदी के लिए दबाव नहीं बनाने के निर्देश: कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे

Aapki Aawaz

अर्चना शर्मा राज्यपाल पुरस्कार राज्य शिक्षक अलंकरण समारोह में सम्मानित

ANIL SHUKLA

Leave a Comment