कांग्रेस ने मनाई महात्मा गांधी की पुण्यतिथि, बापू के विचारों पर चलने की बात कही

बलौदाबाजार,
फागुलाल रात्रे, लवन।

 भारत के राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 74 वी पुण्यतिथि गुरु घासीदास सांस्कृतिक भवन लवन में श्रद्धा एवं निष्ठा के साथ मनाई गई। ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष गुरु दयाल यादव की अध्यक्षता में आयोजित प्रार्थना सभा में बापू की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर नमन किया गया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रातः 11:00 बजे उपस्थित 2 मिनट का मौन रखा।

गांधी जी के आदर्श हमें देते रहेंगे प्रेरणा
इस अवसर पर आयोजित विचार संगोष्ठी को संबोधित करते हुए ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष गुरुदयाल यादव ने कहा कि गांधीवाद की उपादेयता के कारण ही पूरे विश्व में गांधी जी को आदर और मान सम्मान दिया जाता है। वे आज हमारे बीच में नहीं हैं, मगर उनके आदर्श हमें सदैव प्रेरणा देते रहेंगे।
यादव ने कहा कि गांधी जी की अतीत ही नहीं अपितु भविष्य भी हैं। गांधीजी सत्य, अहिंसा और मानवता के पुजारी थे तथा सभी धर्मों को समान दृष्टि से आदर करते थे, इसीलिए उनके स्वतंत्रता आंदोलन में लाखों लोगों ने भाग लिया।
पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष देवी लाल बारवे ने कहा कि आज हमें फिर अपने देश व संविधान को बचाना है तथा संकीर्णता वादी फिरका परस्त लोगों को उखाड़ फेंकना है। संगठन को मजबूत करने के लिए सदस्यता अभियान जारी रख अधिक से अधिक संख्या में सदस्य जोड़ने के लिए आह्वान किया।
इस अवसर पर यह लोग रहे मौजूद
गुरुदयाल यादव, देवीलाल बारवे, प्रताप डहरिया, मृतुन्जय वर्मा, अभिषेक पाण्डेय, अजय ताम्रकार, बनवारी बारवे, कमल नारायण प्रजापति, विनोद अनंत, अजय बारवे, सुरेंद्र बघेल, अरविंद गोयल, पलटू घिडले, कली मुल्ला अंसारी सहित अन्य कांग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Share This Article
Leave a review