छत्तीसगढ़

स्वामी रामकृष्ण मिशन विवेकानंद आश्रम के सचिव सत्यरूपानन्द महाराज का निधन, सीएम बघेल ने जताया दुःख…

रायपुर। स्वामी सत्यरूपानन्द महाराज का निधन हो गया। स्वामी रामकृष्ण मिशन विवेकानंद आश्रम के सचिव सत्यरूपानन्द महाराज थे। सत्यरूपानन्द महाराज के निधन पर सीएम भूपेश बघेल ने दुःख जताया। साथ ही सीएम बघेल ने ट्वीट कर कहा- हमारे आत्मीय संतोष भैया यानी स्वामी सत्यरूपानंद जी महाराज जी के देहावसान की सूचना से दिल संताप से भर गया‌, वे लंबे समय से रामकृष्ण मिशन विवेकानंद आश्रम रायपुर के सचिव थे। उनका जाना मेरी व्यक्तिगत और छत्तीसगढ़ की अधात्म धारा की अपूरणीय क्षति है। सीएम बघेल ने बताया कि स्वामी आत्मानंद जी महाराज के साथ उन्होंने छत्तीसगढ़ में रामकृष्ण मिशन की स्थापना की और जीवन पर्यंत समाज सेवा में समर्पित रहे। उनके प्रवचनों के लिए उन्हें दुनिया भर में याद रखा जाएगा। वेदांत पर उनके विचार एक नई दृष्टि और जीवन संघर्ष में प्रेरणा भी‌ देते थे।

Show More
Bhimsen Tiwari

Bhimsen Tiwari

Editor-in-Chief

भीमसेन तिवारी पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता, प्रिंट मीडिया और विज्ञापन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। समाचार संकलन, संपादन और रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव रखने वाले भीमसेन तिवारी तथ्यात्मक, निष्पक्ष और जनसरोकारों से जुड़ी पत्रकारिता के पक्षधर हैं। वर्तमान में वे 'आपकी आवाज़' (aapkiaawaz.net) के...

Back to top button