कांग्रेस पार्टी के जादूगर – नगर पंचायत उपाध्यक्ष प्रमोद गुप्ता को छत्तीसगढ़ शासन द्वारा खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग का सदस्य बनाए जाने पर सम्मान समारोह का हुआ आयोजन… विधायक सहित सैकड़ों कार्यकर्ता……

जशपुर जिले के बाग़ीचा रेस्ट हाउस में आज ब्लाक कांग्रेस बगीचा के सभी प्रकोष्ठों द्वारा प्रमोद गुप्ता को छत्तीसगढ़ शासन द्वारा खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग का सदस्य बनाए जाने पर सम्मान समारोह आयोजित किया गया था

छत्तीसगढ़ शासन द्वारा खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग का सदस्य बनाए जाने पर कार्यक्रताओं ने बगीचा रेस्ट हाउस में आतिशबाजी कर सम्मान समारोह आयोजित कर पुष्प माला पहनाकर सभी ने बधाई व शुभकामनाएं दी, साथ ही आने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारी के लिए भी विस्तार से चर्चा की गई।

अपने उद्बोधन में नव नियुक्त सदस्य छ ग शासन प्रमोद गुप्ता ने कहा कि राजनीति अनिश्चितताओ का खेल है पार्टी कब किसे क्या जिमेदारी दे दे या फिर किसी बड़े ओहदे में बैठाल दे कोई नही जानता इसलिए कांग्रेस पार्टी के सभी कार्यकर्ताओ को समर्पित होकर पूरी निष्ठा के साथ कार्य करनी चाहिए, उन्होंने यह भी कहा कि पेड़ से टहनी या फल अलग होकर अपनी पहचान नही बना सकता जब तक पेड़ से जुड़े होते है तब तक उनकी पहचान बनी रहती है वैसे ही पार्टी है

जशपुर विधायक विनय भगत ने कहा कि प्रमोद गुप्ता जी कांग्रेस पार्टी के सच्चे सिपाही है गुप्ता जी पार्टी को ऊर्जा देते है, इनका जशपुर विधानसभा के अलावा पूरे प्रदेश में जनाधार है, और जशपुर में राजनीति के जादूगर के रूप में जाने जाते है जो 3 से 10 करने में समय नही लेते

ब्लॉक अध्यक्ष रामेश्वर गुप्ता ने भी नगर पंचायत उपाध्यक्ष प्रमोद गुप्ता को खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग का सदस्य बनाए जाने पर ढेर सारी शुभकामनाएं दी।

किसान कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री हलीम फिरदौसी ने कांग्रेस पार्टी के बारे में विस्तार से बताया और कहा कि जशपुर जिला कभी भाजपा का गढ़ हुआ करता था लेकिन समय और परिस्थितियों के अनुसार आज जशपुर जिले में एक बदलाव आया और आज कांग्रेस पार्टी का हर गांव में कार्यकर्ता मौजूद है हमने पार्टी में उन संघर्षों को भी देखा है जब कांग्रेस पार्टी क्व नाम से लोग भाग जाते थे, हम सभी पार्टी को आज यहां लाने बहुत संघर्ष किया है आने वाले चुनाव में पार्टी के गीले शिकवे दूर कर पार्टी को कैसे मजबूत किया जाए और अपनी सरकार फिर से कैसे बनेगी इस पर कार्य करने की जरूरत है

इस दौरान विधायक विनय भगत, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता पारसनाथ गुप्ता, प्रमोद गुप्ता, रामेश्वर गुप्ता, सूरज चौरसिया,आनंद लाल कुजूर, हलीम फिरदौसी, राधेश्याम यादव, राम जी भगत,गंगा यादव,हीरालाल, संजय पाठक, विवेकानंद दास महंत, रोहित भगत, विवेक कुजुर,डेविड लकड़ा,विकास यादव, सोमल, व सैकड़ो कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button