
कांग्रेस पार्टी के युवाओं ने मनाया अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस अनोखा अंदाज में….. पहुंच गए पहाड़ों के बीच रहने वाले आदिवासी कोरवाओं के बीच और उन्हें ऐसा सम्मानित किया की महिलाएं फूली नहीं समाई और हृदय से किया धन्यवाद …..
जशपुर बगीचा 8 मार्च 2022 – अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय युवा कांग्रेस एवं प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष के निर्देशानुसार एवं जिला युवा कांग्रेस के तेजतर्रार जिला अध्यक्ष रवि शर्मा जी के मार्गदर्शन में आज जशपुर विधानसभायुवा कांग्रेस अध्यक्ष विवेकानंद दास महंत,बगीचा ब्लॉक युवा कांग्रेस अध्यक्ष रोहिताश्व भगत के द्वारा पहाड़ों के बीच रहने वाले आदिवासी महिलाओं पहाड़ी कोरवाओं के बीच जाकर उन्हें साड़ी भेंट किया गया।। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर अक्सर उन महिलाओं को सम्मानित किया जाता है जो किसी क्षेत्र में अच्छा कार्य किए होते हैं , जिला का नाम, राज्य का नाम, देश का नाम रोशन करते हैं लेकिन जसपुर युवा कांग्रेस के द्वारा इसके विपरीत उन महिलाओं को सम्मानित किया गया साड़ी भेंट किया गया जिन्हें इसकी जरूरत एवं आवश्यकता होती है लेकिन पहाड़ी क्षेत्रों में रहने के कारण एवं साक्षरता की कमी की वजह से ना अपना जरूरी सामान खरीद पाती हैं ना ही अपने लिए कुछ।जब उनको पता चला कि हमारे लिए कोई साड़ियां लेकर आया है,युवा कांग्रेस के साथियों को अपने पास देख कर उनके खुशियों का ठिकाना नहीं रहा सभी महिलाएं खुशी से गदगद हो गई और युवा कांग्रेस की टीम को उन्होंने सहृदय धन्यवाद दिया।।