कांग्रेस प्रवक्ता आरपी सिंह को ED के अफसर ले गए साथ, विधायक ने रोका रास्ता, अधिकारियों से हुई बहस:-

2 Min Read

आशीष तिवारी आप की आवाज रायपुर(छ.ग.)
रायपुर।कोल लेवी और मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में छापेमारी के बाद ईडी ने कांग्रेस प्रवक्ता आरपी सिंह को अपने साथ लेकर
ईडी के अफसर दफ्तर रवाना हो गए हैं। इस दौरान उनकी विधायक विकास उपाध्याय से जमकर बहस हुई।
जानकारी के मुताबिक आरपी सिंह के घर पर कार्रवाई पूरी होने के बाद ईडी की टीम पूछताछ के लिए उन्हें साथ ले गई है। कांग्रेस प्रवक्ता को हिरासत में ले जाने से नाराज कांग्रेसी ईडी अफसरों की गाड़ियों के सामने खड़े हो गए। इस दौरान विधायक विकास उपाध्याय की अफसरों से जमकर बहस हुई।
कांग्रेसी कार्यकर्ता आरपी सिंह को छोड़े जाने की मांग कर रहे थे। अधिकारियों ने विकास उपाध्याय को बताया कि वे आरपी सिंह को पूछताछ के लिए ले जा रहे हैं,जिस पर विकास उपाध्याय ने उन्हें भी साथ ले जाने के लिए कहा। कांग्रेस नेताओं से बहस के बाद ईडी के अफसर आरपी सिंह को ले जाने में कामयाब हुए।
छत्तीसगढ़ में कोल लेवी और मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में ईडी की कार्रवाई लगातार जारी है। आज सुबह-सुबह ईडी की टीम ने कांग्रेस विधायक और संसदीय सचिव चंद्रदेव राय, भिलाई नगर विधायक देवेन्द्र यादव, पीसीसी कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल, गिरीश देवांगन, प्रवक्ता आरपी सिंह, विनोद तिवारी और श्रम कल्याण मंडल के अध्यक्ष सुशील सन्नी अग्रवाल के ठिकानों पर छापामार कार्रवाई की।
राष्ट्रीय अधिवेशन से ठीक पहले हुई इस कार्रवाई से राजधानी रायपुर से लेकर दिल्ली तक हड़कंप मच गया। दिल्ली में एआईसीसी के पदाधिकारियों और राजधानी रायपुर में सीएम भूपेश बघेल ने प्रेस कान्फ्रेंस कर ईडी की कार्रवाई का पुरजोर विरोध किया। नेताओं ने बीजेपी पर कांग्रेस के राष्ट्रीय अधिवेशन को डिस्टर्ब करने का आरोप लगाया।

Share This Article
Leave a Comment