
ऋचा चड्ढा के सपोर्ट में प्रकाश राज ने अक्षय कुमार को किया टारगेट! अनुपम खेर ने एक्ट्रेस को बताया कायर
लेकर जो ट्वीट किया, उस पर आम लोगों से लेकर बॉलीवुड सेलेब्स भी भड़के हुए हैं. अक्षय कुमार और अशोक पंडित के बाद अब अनुपम खेर (Anupam Kher) ने उनपर निशाना साधा
ऋचा चड्ढा ने हाल में गलवान को लेकर एक विवादित ट्वीट कर दिया. उनके इस ट्वीट ने बवाल मचा दिया है. आम लोगों के साथ-साथ बॉलीवुड सेलेब्स भी कड़े शब्दों में उनकी निंदा कर रहे हैं. जहां नेटिज़न्स उन्हें और उनके एक्टर पति अली फजल को ट्रोल कर रहे हैं. वहीं सेलिब्रिटी भी उनके बयान की निंदा करने के लिए खुले में आ गए हैं. फिल्ममेकर अशोक पंडित, अक्षय कुमार और के के मेनन ने ट्वीट कर ऋचा की कड़े शब्दों में निंदा की. इनके बाद, अब फिल्म ‘ऊंचाई’ को सक्सेस को एन्जॉय कर रहे अनुपम खेर भी ऋचा पर भड़क गए हैं.
अनुपम खेर (Anupam Kher) ने ऋचा चड्ढा के ट्वीट का स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए इसे शर्मनाक और पॉपुलैरिटी हासिल करने वाला बताया. ऋचा अपना ट्वीट डिलीट कर चुकी हैं, लेकिन उनके ट्वीट का स्क्रीनशॉट अब इंटरनेट पर वायरल है. अनुपम ने शेयर करते हुए लिखा, “देश की बुराई करके कुछ लोगों के बीच लोकप्रिय होने की कोशिश करना कायर और छोटे लोगों का काम है.”
अनुपम खेर ने अपने ट्वीट में आगे लिखा, “और सेना के सम्मान को दांव पर लगाना… इससे ज़्यादा शर्मनाक और क्या हो सकता है.” वहीं, विवेक अग्निहोत्री (Vivek Agnihotri) ने भी दो ट्वीट कर ऋचा चड्ढा पर एक बार फिर निशाना साधा है. उन्होंने एक ट्वीट में लिखा, “बॉलीवुड संस्थानों, दमन और सत्ता के खिलाफ सबसे पहले खड़े होते हैं. वे बॉलीवुड के संस्थानों के सामने सबसे पहले घुटने टेकने वाले भी हैं.”
