
कांग्रेस विधायक को वाट्सअप पर आया अश्लील वीडियो कॉल, करने लगी ब्लैकमेल
रणधीर सिंह, छतरपुर। मध्य प्रदेश में सायबर क्राइम के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। अब छतरपुर से कांग्रेस विधायक नीरज दीक्षित इसका शिकार हो गए हैं। विधायक ने मामले की शिकायत पुलिस मे की है।
पुलिस के मुताबिक विधायक नीरज दीक्षित को एक अज्ञात महिला ने वाट्सअप पर वीडियो कॉल किया। वीडियो कॉल में महिला अश्लील हरकतें करने लगी और उसे रिकॉर्ड कर लिया। इसके बाद आरोपी महिला विधायक को ब्लैकमेल करने लगी।
महिला की ब्लैकमेलिंग से परेशान विधायक नीरज दीक्षित ने 21 मई को नजदीकी थाना गढ़ीमलहरा में अपनी शिकायत दर्ज कराई। विधायक की शिकायत की जांच करने के बाद पुलिस ने आरोपी अज्ञात महिला के खिलाफ आईटी एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर लिया है।