कांग्रेस विधायक हॉस्पिटल में भर्ती, CM ने किया फोन.. आनन-फानन अंबिकापुर में भर्ती..

छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले के सामरी से कांग्रेस विधायक और संसदीय सचिव चिंतामणि महाराज की तबियत अचानक बिगड़ गई है। तबियत बिगड़ने की वजह से चिंतामणि महाराज को आनन-फानन में गंभीर हालत में अंबिकापुर के जीवन ज्योति अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यहां उनका इलाज जारी है। संसदीय सचिव चिंतामणि महाराज की तबियत बिगड़ने की जानकारी मिलते ही मुख्यमत्री भूपेश बघेल ने फोन पर उनका हाल-चाल जाना। वहीं डॉक्टरों की विशेष टीम संसदीय सचिव का उपचार कर रही है।

Share This Article
Leave a review