रायगढ़ आज जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय में कांग्रेस एवं कांग्रेस सेवादल के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने राष्ट्र पिता महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री जी का जन्म जयंती मनाया। सर्व प्रथम रघुपति राघव राजाराम का भजन गाया गया तत्पश्चात राष्ट्र पिता महात्मा गांधी जी एवं लाल बहादुर शास्त्री जी के चित्रों पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन करते हुए श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया, कांग्रेस कमेटी कार्यालय से कांग्रेस एवं कांग्रेस सेवादल के समस्त पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने रैली के रूप में शहर भ्रमण कर गांधी चौक स्थित गांधी जी की प्रतिमा के सामने बैठ कर पुनः रघुपति राघव राजाराम भजन गाया एवं गांधी जी के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन करते हुए श्रद्धा सुमन अर्पित किया। राष्ट्र पिता महात्मा गांधी जी के जन्म जयंती के अवसर पर कांग्रेस सेवादल परिवार द्वारा रामपुर स्थित बापू कुटीर वृद्धा आश्रम पहुंच कर आश्रम में रहने वाले समस्त वृद्ध जनों से भेंट कर उन्हें फल, बिस्किट वितरण किया उक्त कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला कांग्रेस कमेटी के शहर जिला अध्यक्ष श्री अनिल शुक्ला, नगर पालिक निगम महापौर श्रीमती जानकी काटजू, शाखा यादव, मदन महंत, अशरफ़ खान, शेख़ ताजिम, गणेश घोरे, मिर्जा अहमद बेग, नगर पालिक निगम एल्डर मेन वसीम खान कांग्रेस सेवादल शहर/ग्रामीण जिला अध्यक्ष द्वय शकील अहमद (मुन्ना), संतोष बोहिदार, वकील अहमद सिद्दीकी, संतोष कुम्हार, श्याम लाल सारथी, मोहम्मद इब्राहिम अली, शेख़ हुसैन,सोनू पुरोहित,मिडिया प्रभारी एवं कम्युनिकेशन कोआर्डिनेटर सुदेश कुमार लाला, महिला कांग्रेस सेवादल के ग्रामीण जिला अध्यक्ष एवं जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती भूमिसुता चौहान, शीला साहू, कृतिका मेहर तथा भारी संख्या में कांग्रेस सेवादल एवं कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।