कान्यकुब्ज ब्राह्मण विकास मँच द्वारा भगवान श्रीपरशुरामजी की आदमकद मूर्ति का आगमन हो चूका है

3मई को आशीर्वाद भवन लोखँडी मे स्थापना की जाएगी ।
बिलासपुर—:समाज सेवा मे अग्रणी कान्यकुब्ज ब्राह्मण विकास मँच छत्तीसगढ़ द्वारा भगवान श्रीपरशुरामजी की आदमकद मूर्ति आज थनौद दुर्ग से बिलासपुर पहुंची।
कान्यकुब्ज ब्राह्मण विकास मँच प्रदेश सँगठन सचिव सुदेश दुबे साथी ने बताया
नगर मे विभिन्न सँगठनो ने भगवान श्री परशुरामजी की मूर्ति का अभिनँदन किया ।
आजाद गणेश उत्सव समिति,नवीन दुर्गोत्सव समिति तेलीपारा, तेलीपारा कालीमँदिर के व्यापारियों परशुराम सेना, गोलबाजार व्यापारियों एवँ धर्म जागरण मँच समस्त विप्र समाज एवँ कान्यकुब्ज ब्राह्मण समाज के सदस्यों ने भगवान परशुरामजी की मूर्ति पर पुष्प वर्षा की जय जय श्री परशुराम के जय घोष एँव आतिशबाजी कर अभिनँदन किया ।
3 मई मँगलवार को भगवान श्रीपरशुरामजी की मूर्ति की स्थापना मँच द्वारा निर्माणाधीन आशीर्वाद भवन लोखँडी मे स्थापना की जाएगी ।मूर्ति के आगमन से ब्राह्मणो के बिच उत्साह का माहौल बना हुआ है. कार्यक्रम का दिशानिर्देश है के विषय में जानने को कौतुहल बना हुआ.

भगवान श्री परशुराम हस्तकला से निर्मित मूर्ति
Share This Article
Leave a review