
कार्रवाई:रेत से लदे ट्रैक्टर को SDM के नेतृत्व में अतिरिक्त तहसीलदार ने पकड़ा, रेत से भरे वाहन जप्त कर पुलिस को सुपुर्द किया…
रेत का लंबे समय से अवैध परिवहन कर रहा याकूब खान
कोरबा छत्तीसगढ़ – रेत का अवैध परिवहन करते ट्रैक्टर वाहन क्रमांक CG 11 AF 5508 को अतिरिक्त तहसीलदार सलामो ने पकड़ा और कार्यवाही के लिए रामपुर चौकी को सुपुर्द किया है। रेत का अवैध परिवहन कर रहे एक ट्रैक्टर को अतिरिक्त तहसीलदार ने पकड़ा और जब्ती कर रामपुर चौकी में अभिरक्षा के लिए रखा। अतिरिक्त तहसीलदार लगातार रेत के अवैध उत्खन्न व परिवहन पर रोक लगाने क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।
